खबरेंदेवरिया

देवरिया के 3 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को मिलेगा इस योजना का लाभ : डीएम दिव्या मित्तल ने की बैठक, दिए ये आदेश

Deoria News : देवरिया के लाखों उपभोक्ताओं को बिजली बिल राहत योजना का लाभ मिलेगा। बीते दिनों जनपद के विकास भवन स्थित गांधी सभागार में जिलाधिकारी दिव्या मित्तल एवं मुख्य विकास अधिकारी प्रत्यूष पाण्डेय की संयुक्त अध्यक्षता में विद्युत वितरण मण्डल देवरिया के अधीक्षण अभियंता के साथ बैठक आयोजित की गई।

बैठक में अधीक्षण अभियंता ने उपभोक्ताओं के लिए लागू होने वाली बिजली बिल राहत योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत उपभोक्ताओं को 100 प्रतिशत सरचार्ज छूट के साथ मूलधन पर 25 प्रतिशत तक की छूट भी प्रदान की जाएगी। यह योजना 1 दिसंबर से शुरू होकर फरवरी 2026 तक तीन चरणों में लागू की जाएगी।

उन्होंने बताया कि विद्युत वितरण मण्डल के अंतर्गत लगभग 3 लाख 10 हजार उपभोक्ताओं को इस योजना का लाभ मिलेगा। मण्डल के चार वितरण खण्डों में लगभग 4 लाख 80 हजार उपभोक्ता पंजीकृत हैं, जिनमें से केवल 10 से 15 प्रतिशत उपभोक्ता नियमित बिल भुगतान करते हैं, जबकि शेष उपभोक्ता बिलों का भुगतान समय से न करने के कारण विलम्ब शुल्क का बोझ झेलते हैं।

ऐसे उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए सरकार ने पुनः एकमुश्त समाधान योजना लागू की है। इसके तहत घरेलू तथा एक किलोवाट तक के वाणिज्यिक उपभोक्ताओं को सरचार्ज और विलम्ब शुल्क में शत-प्रतिशत छूट, तथा एकमुश्त भुगतान पर मूलधन में 25 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। विद्युत चोरी से संबंधित प्रकरणों में भी निर्धारित धनराशि पर 50 प्रतिशत तक की छूट प्रदान की जाएगी।

पात्र उपभोक्ता अपना पंजीकरण खण्ड/ उपखण्ड कार्यालय, कैश काउंटर, UPPCL-Consumer App, जनसेवा केंद्र, मीटर रीडर (बिलिंग एजेंसी) तथा विभागीय वेबसाइट के माध्यम से करा सकेंगे।

जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए सभी विभागों को आवश्यक सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्युत विभाग को जनप्रतिनिधियों, नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के सहयोग से मुनादी, पोस्टर-बैनर, समाचार पत्र, प्रिंट मीडिया एवं अन्य माध्यमों के जरिए अधिक से अधिक लोगों तक योजना की जानकारी पहुंचाने के निर्देश दिए, ताकि अधिकतम पात्र उपभोक्ता योजना का लाभ उठा सकें।

Related posts

सामूहिक प्रशिक्षण योजना : ओबीसी और एससी एसटी वर्ग के नागरिकों को मिलेगा खास प्रशिक्षण, चयन के लिए देवरिया में 2 दिन होगा इंटरव्यू

Abhishek Kumar Rai

26 जनवरी के कार्यक्रम तय : जीआईसी से शहीद स्मारक तक निकलेगी रैली, पुलिस लाइन और जेल में भी होंगे आयोजन

Sunil Kumar Rai

सांसद रविंद्र कुशवाहा ने सदन में की ये मांग : पूरी हुई तो बदल जाएगा पूर्वांचल के लोगों का स्तर

Sunil Kumar Rai

National Doctors Day 2022 : रोटरी क्लब देवरिया ने डॉक्टर्स को स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित, ऐसे जताया आभार

Abhishek Kumar Rai

दाह संस्कार में गोवंश उपला का होगा उपयोग : सीएम योगी ने इस समस्या से निपटने का बनाया प्लान

Rajeev Singh

शादी अनुदान योजना का उठाएं लाभ : ऑनलाइन करें आवेदन, देने होंगे सिर्फ ये पेपर

Rajeev Singh
error: Content is protected !!