खबरेंनोएडा-एनसीआर

Greater Noida West : गौर सौंदर्यम में बिल्डर के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई, निवासियों ने की ये मांग

Greater Noida West : ग्रेटर नोएडा वेस्ट की तमाम बड़ी सोसाइटी में रहने वालों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं। आज, 22 मई 2022 को गौरसन रियल्टी प्राइवेट लिमिटेड (Gaurson India Limited ) ने जीबीएम (सामान्य निकाय बैठक) निर्धारित की थी।

आज बुलाई गई बैठक का उद्देश्य ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित गौर सौंदर्यम सोसाइटी (Gaur Saundaryam) में एओए के गठन की प्रक्रिया को शुरू करना तथा 5 ईसी सदस्यों को चुनना था। लेकिन बिल्डर ने इस बैठक के लिए किसी भी प्रकार की व्यवस्था नहीं की। इसलिए कुप्रबंधन और सुविधाओं की कमी के कारण बैठक को प्रमोटर की तरफ से रद्द करना पड़ा।

जमकर नारेबाजी हुई

अव्यवस्था के कारण अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे निवासियों को बिल्डर की ओर से निराश होना पड़ा। बताते चलें कि गौर सौंदर्यम सोसाइटी में करीब 390 फ्लैट की रजिस्ट्री अब तक नहीं हुई है। आज निवासियों की तरफ से रजिस्ट्री का मुद्दा जोर-शोर से उठाया गया। निवासियों ने भारी संख्या में विरोध जताया। इस दौरान बिल्डर के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई।

समस्याएं सुनी जाएं

सोसाइटी के निवासी चाहते हैं कि बैठक के लिए सारे प्रबंध पहले किए जाएं। तैयारी पूरी होने के बाद बैठक बुलाई जाए। इसमें निवासियों की समस्याओं को भी सुना जाए। साथ ही बिल्डर अब तक बाकी फ्लैट की रजिस्ट्री के लिए ठोस कदम उठाए।

ये लोग रहे शामिल

आज बिल्डर की कुव्यवस्था का विरोध करने वालों में गौरव विश्नोई, नेहा सक्सेना, सुमित लांबा, पुष्कर कौशिक, आशीष शर्मा और सिद्धार्थ चतार्थ आदि शामिल रहे। निवासियों ने कहा कि अगर बिल्डर बिना तैयारी के फिर जीबीएम बुलाएगा, तो हम फिर विरोध करेंगे।

Related posts

जिम्मेदारी : ईएमसीटी टीम ने झुग्गियों की महिलाओं को किया जागरूक

Satyendra Kr Vishwakarma

डीएम दिव्या मित्तल ने हेल्प डेस्क और कॉल सेंटर का लिया जायजा : अधिकारियों को दिए ये आदेश

Kajal Singh

Nagar Nikay Chunav Deoria : उम्मीदवारों के लिए चुनाव की खर्च सीमा तय, जानें किस पद के लिए कितनी छूट

Sunil Kumar Rai

सामाजिक क्रांति शिक्षा के बगैर संभव नहीं : सीएम योगी आदित्यनाथ

Sunil Kumar Rai

भाजपा ने चलाया बूथ विजय अभियान : प्रचंड बहुमत से सलेमपुर में जीतेगी पार्टी, मीडिया प्रभारी अम्बिकेश ने किया दावा

Sunil Kumar Rai

भाजपा भारत के नागरिकों की श्रद्धा और आस्था का केंद्र बिंदु बन चुकी है : सीएम योगी

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!