खबरेंदेवरिया

Double Murder : देवरिया में चाचा-भतीजे ने चाकू घोंप कर ली एक दूसरे की जान, 6 इंच जमीन और बारिश का पानी बना वजह

Deoria News : देवरिया में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जनपद के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र (Rampur Karkhana thana) में बारिश का पानी निकालने को लेकर चाचा और भतीजे में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों ने एक दूसरे को चाकू घोंप कर जान ले ली।

फोर्स के साथ गांव पहुंचे एसपी

खबर फैलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा (IPS Sankalp Sharma) भारी फोर्स के साथ गांव पहुंचे। उन्होंने पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। तनाव को देखते हुए गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है। परिजनों ने दोनों मृतकों को एक ही कब्रिस्तान में अगल बगल में दफन कर दिया।

बारिश का पानी निकालने को लेकर हुई चाकूबाजी

घटना रविवार की दोपहर रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के सिधुवा गांव की है। दरअसल रविवार को भारी बारिश के बाद सिधुवा गांव निवासी सलमान अपने दरवाजे पर जमा बारिश के पानी को निकाल रहा था। सलमान के मकान से सटे उसके चाचा रोज मोहम्मद का घर है। उन्होंने सलमान का विरोध किया।

मृत घोषित किया

इससे दोनों के बीच पहले मामूली कहासुनी हुई, लेकिन देखते ही देखते मारपीट होने लगी। क्रोधित चाचा- भतीजे ने एक दूसरे पर चाकू से वार कर दिया। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों के परिजन तुरंत उन्हें लेकर डुमरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गए। लेकिन उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद एक ही वाहन से दोनों शवों को गांव पहुंचाया गया। 2 शवों के पहुंचते ही गांव में मातम मच गया।

पीएसी तैनात की गई

इस दोहरे हत्याकांड की खबर मिलते ही पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा, एएसपी राजेश कुमार सोनकर और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। अफसरों ने परिजनों और ग्रामीणों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पीएसी की तैनाती की गई है। फिलहाल गांव में शांति कायम है। दोनों परिवारों का रो रो कर बुरा हाल है। गांव के लोग और रिश्तेदार परिजनों को ढांढस बंधा रहे हैं।

Related posts

खास खबर : किसान मानधन योजना संवार रही कृषकों का बुढ़ापा, कम प्रीमियम में ज्यादा लाभ, पूरी जानकारी

Sunil Kumar Rai

हर घर जल गांव थीम पर बने स्टाल पर पांचो दिन उमड़ी भारी भीड़ : विशेष आकर्षण बना जल जीवन मिशन का स्टाल

Satyendra Kr Vishwakarma

आम आदमी की संतुष्टि होगी अधिकारियों के प्रदर्शन का मानक : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Abhishek Kumar Rai

होली के दिन दौरे पर रहे डीएम और एसपी : सेक्टर मजिस्ट्रेट मिले अनुपस्थित, एसडीएम से रिपोर्ट तलब

Swapnil Yadav

BIG NEWS : 29 सितंबर को देवरिया दौरे पर आएंगे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, चौथी बार तय हुआ कार्यक्रम

Sunil Kumar Rai

लोक कला को बढ़ावा देने वाली तीन टीमों को पुरस्कृत करेगी योगी सरकार : शुरू होगी विशिष्ट पुरस्कार वितरण प्रक्रिया

Shweta Sharma
error: Content is protected !!