खबरेंदेवरिया

जिलाधिकारी ने किया देवरिया महोत्सव का शुभारंभ : लोक कलाकारों ने बांधा समां, बच्चों ने…

Deoria News : जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह एवं भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने बीते दिन चीनी मिल ग्राउंड राजकीय जिला कृषि एवं औद्योगिक विकास प्रदर्शनी, देवरिया महोत्सव का शुभारंभ पर किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि देवरिया महोत्सव में साहित्य, कला, संस्कृति, शिल्प, सांस्कृतिक गतिविधियों, कृषि, उद्यान तथा पौराणिकता का संगम देखने को मिलेगा। इसमें विभिन्न विधाओं, लोककलाओं, नृत्य, सुर संगम के कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।

जिलाधिकारी ने कहा कि देवरिया महोत्सव में एक ही जगह पर कला, संस्कृति, गीत-संगीत, व्यंजन की जानकारी, योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे। इससे जनपद की सांस्कृतिक पौराणिक ऐतिहासिक परंपराओं से लोगों को परिचित कराने का अवसर भी मिलेगा। प्रदर्शनी का आयोजन 4 फरवरी से 12 फरवरी तक किया जाएगा।

इसके बाद 13 फरवरी से 29 फरवरी तक मेले का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर एमएलसी प्रतिनिधि राजू मणि, सीडीओ प्रत्यूष पांडेय, एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, जिला विकास अधिकारी रवि शंकर राय, बीएसए शालिनी श्रीवास्तव, भाजपा नेता पवन मिश्रा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन भावना द्विवेदी ने किया।

भक्ति प्रहर में हुआ गणपत्यथर्वशीर्ष का पाठ सीएमओ बने यजमान
नौ दिवसीय देवरिया महोत्सव का आगाज रविवार को शुरू हो गया। प्रातः वैदिक मंत्रों उच्चारण के बीच गणपति आराधना में ग्यारह आचार्यों और गरुकुल के बटुकों द्वारा अर्चन वंदन पूर्वक 121 गणपत्यथर्वशीर्ष का पाठ किया गया। पहले दिन के प्रधान यजमान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ राजेश झा सपत्नीक रहे।

डॉ राजेश झा ने विधि विधान के साथ पूजन अर्चन और आरती कर आचार्यों का आशीर्वाद लिया। आचार्य पंडित घनश्यामानन्द ओझा, पंडित श्रीप्रकाश मिश्र, पंडित सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, पंडित नर्वदेश्वर पाण्डेय ने वैदिक मंत्रों के साथ विधिवत पूजन कराया।

पूजन के दौरान व्यवस्था व संयोजकत्व डॉ सौरभ श्रीवास्तव का रहा। पूजन कार्यक्रम के दौरान डीसीपीएम राजेश गुप्ता, कमलेश्वर राय, विश्वनाथ मल्ल, नितीश राय, डबलू सहित अन्य लोग मौजूद रहे। पांच फरवरी को प्रातः आराधना के प्रधान यजमान जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह होंगे।

विभिन्न विभागों ने लगाई प्रदर्शनी स्टाल
देवरिया महोत्सव के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा कुल 42 स्टाल लगाए गए हैं, जिनके माध्यम से विभिन्न सरकारी योजनाओं के विषय में आम जन को जागरूक किया जा रहा है।

जिन विभागों ने प्रदर्शनी लगाई है उनमें कृषि विभाग, मत्स्य विभाग, जीएसटी, बाल विकास एवं पुष्टाहार, रेडक्रॉस सोसायटी, श्रम विभाग, उद्यान विभाग, पंचायती राज विभाग, नेडा, स्वयं सहायता समूह, बेसिक शिक्षा विभाग, लखपति दीदी स्टॉल, सहित विभिन्न विभागों ने प्रदर्शनी लगाई है।

विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को किया गया सम्मानित
देवरिया महोत्सव के दौरान विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित भी किया गया। परियोजना निदेशक अनिल कुमार ने बताया की 240 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं 70 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री आवास योजना की चाबी प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त उन्होंने विभिन्न योजनाओं की जानकारी उपस्थित लोगों को दी।

उपयुक्त एनआरएलएम आलोक पांडेय ने स्वयं सहायता समूह के विषय में विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि स्वयं सहायता समूहों द्वारा मूँज के सजावटी सामान, गाय के गोबर से विभिन्न प्रकार के सामग्री बनाए जा रहे हैं, जो ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। बीसी सखी सहित विभिन्न समूहों की तीस महिलाओं को सम्मानित किया गया।

स्कूली छात्रों की प्रस्तुति ने मोहा मन
जनपद में आयोजित देवरिया महोत्सव में प्रथम दिन बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत छात्र-छात्राओं के द्वारा मंच पर शानदार प्रस्तुति की गई। इस कार्यक्रम में सदर विकासखंड स्थित संविलियन विद्यालय माड़ीपार की प्रधानाध्यापिका अर्चना शुक्ला तथा प्राथमिक विद्यालय बभनी 2 के प्रधानाध्यापक संजय शुक्ला की टीम के द्वारा विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया है।

यह कार्यक्रम में उपस्थित दर्शकों द्वारा काफी सराहा गया। इसी कार्यक्रम में संविलियन विद्यालय बेलवा, विकासखंड देसही देवरिया की टीम के द्वारा पी टी प्रदर्शन और लेजियम प्रदर्शन पर तरह-तरह की प्रस्तुति दी गई, जिस पर पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। संविलयन विद्यालय वेलवा की प्रधान अध्यापक रामनिवास सिंह इस कार्यक्रम में बच्चों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान कर रहे थे।

मंच का संचालन खंड शिक्षा अधिकारी बरहज नवनीत चौबे के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शालिनी श्रीवास्तव, विजयपाल नारायण त्रिपाठी खण्ड शिक्षा अधिकारी देवरिया सदर और जिला समन्वयक आलोक पांडेय उपस्थित थे।

स्थानीय कलाकारों ने बांधा समां
देवरिया महोत्सव का प्रथम दिन स्थानीय कलाकारों के नाम रहा। जनपद के कलाकारों ने अपने सुरमयी गीतों के माध्यम से उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। माटी के लाल मोहन शर्मा व टीम ने भजन प्रस्तुत किया। गायक बिजेंद्र सिंह ने लोकगीत प्रस्तुत किया। बच्चू शुक्ला ने सूफी गीत की प्रस्तुति दी। सलोनी विश्वकर्मा एवं चंद्रेश जायसवाल ने भोजपुरी गीत की प्रस्तुति दी।

श्वेता विश्वकर्मा ने पूर्वी गीत का गायन किया। इनके अलावा प्रीति तिवारी, प्रियांशी गुप्ता, अमन कुमार, अमन विश्वकर्मा, अक्षरा सिंह,आलोक श्रीवास्तव महादेव, अनुराधा बरनवाल, शुभम पांडेय, रोहित यादव ने अपने गीतों से शाम को संगीतमय बना दिया। देवरिया महोत्सव में जनपद के स्थानीय कलाकारों को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। 5 फरवरी को शाम 4:30 से 6 के मध्य कुमार सुजीत-निशा, बलराम बाली, रिशु गोस्वामी एवं मुरारी विश्वकर्मा अपनी दी।

Related posts

तैयारी : देवरिया और कुशीनगर समेत 24 जिले अति संवेदनशील सूची में शामिल, निपटने के लिए सीएम ने बनाया प्लान

Harindra Kumar Rai

यूपी में कोरोना की दस्तक : लखनऊ, गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद समेत इन जिलों में मास्क लगाना अनिवार्य, बाहर से आने वालों की होगी जांच

Sunil Kumar Rai

यूपी में 100 करोड़ से शुरू होगी आकांक्षी नगर योजना : इन 16 पैरामीटर्स पर होगा चयन

Satyendra Kr Vishwakarma

भीषण गर्मी का कहर : सीएम योगी ने प्रदेशवासियों से की ये अपील, अफसरों को दिए आदेश

Sunil Kumar Rai

यूपी : अफसरों ने सीएम योगी को सौंपी ये खास ट्रॉफी, मुख्यमंत्री ने जनता को दिया धन्यवाद

Abhishek Kumar Rai

संपूर्ण समाधान दिवस : रुद्रपुर में कैंप लगाकर 76 दिव्यांगजनों को मिला प्रमाण पत्र, 3 दर्जन यूडीआईडी जनरेट

Shweta Sharma
error: Content is protected !!