खबरेंदेवरिया

सलेमपुर-तमकुहीराज फोरलेन का सर्वे पूरा : इन ब्लॉक से गुजरेगा, 537 किसानों की भूमि होगी अधिग्रहीत

Deoria News : देवरिया, कुशीनगर और सटे बिहार के गोपालगंज जिले के लाखों लोगों को बड़ी सहूलियत मिलने वाली है। दरअसल सलेमपुर को कुशीनगर जनपद के तमकुहीराज से जोड़ने वाले फोरलेन का निर्माण जल्द ही शुरू होने वाला है। जनपद में 16 किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए सर्वे कर अधिसूचना जारी कर दी गई है। परियोजना के पूरा होने के बाद पूर्वांचल से पश्मिचांल के शहरों की यात्रा में काफी सहूलियत होगी। फोरलेन बनने के बाद क्षेत्र में व्यवसायिक गतिविधियां भी बढ़ेंगी। विकास से पिछड़े पूर्वी यूपी में बुनियादी ढांचा भी मजबूत होगा।

बताते चलें कि राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय ने एनएच-28 (NH-28) तमकुहीराज से एक नए एनएच-727बी (NH-727 B) के निर्माण को हरी झंडी दे दी है। यह फोरलेन रोड तमकुहीराज से शुरू होकर सरैया बुजुर्ग, रकबा राजा, पंचदेवरी, कटेया, भोरे बाजार से सिसईं बाजार, भिंगारी बाजार, भाटपार रानी, सलेमपुर के नवलपुर में भागलपुर होते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से जुड़ेगा।

उत्तर प्रदेश के देवरिया और कुशीनगर जनपद के अलावा यह फोरलेन बिहार के गोपालगंज जिले के पंचदेवरी, कटेया और भोरे तीन प्रखंडों के 35 गांवों से गुजरेगा। इसके लिए 537 किसानों की 28.1986 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। इस फोरलेन के सर्वे की जिम्मेदारी मध्य प्रदेश के एलएन मालवीय इंफ्रा एजेंसी को सौंपी गई थीं।

जानकारी के अनुसार एजेंसी ने सर्वे पूरा कर लिया है। इस सड़क के बीच में आने वाले मकान, दुकान, खेत सहित अन्य की ड्राफ्टिंग कराई जा चुकी है। नदी-नालों पर पुल-पुलिया के निर्माण व बिजली के पोल आदि को भी चिह्नित कर कंपनी ने अपनी रिपोर्ट एनएचएआई (NHAI) को सौंप दी है।

उत्तर प्रदेश शासन ने भी सलेमपुर-तमकुहीराज फोरलेन के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। लोगों को इस फोरलेन के निर्माण से काफी उम्मीद जगी है। इसके पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जुड़ने के बाद न सिर्फ राजधानी लखनऊ, बल्कि दिल्ली और पश्चिमी यूपी के सफर में भी सहुलियत मिलेगी। साथ ही पूर्वांचल के प्रमुख शहरों वाराणसी और प्रयागराज तक पहुंचना भी सरल हो जाएगा। इससे व्यवसायिक गतिविधियों के साथ-साथ टुरिज्म सेक्टर को भी बल मिलेगा।

Related posts

त्योहारों से पहले सीएम योगी की सख्ती : बकरीद और कांवड यात्रा की गाइडलाइन की जारी, कड़ाई से पालन का दिया आदेश

Sunil Kumar Rai

जन अपेक्षाओं पर फेल : स्वास्थ्य और विद्युत विभाग की कार्यशैली पर राज्य मंत्री ने जताई नाराजगी, डीएम ने दिलाया ये भरोसा

Abhishek Kumar Rai

Deoria : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने देवरिया के अखिलेंद्र शाही को दिया ये खास अवार्ड, लोगों ने दी बधाई

Abhishek Kumar Rai

खास खबर : देश में दूध का उत्पादन गेहूं और चावल से ज्यादा, भारत तैयार कर रहा मवेशियों का सबसे बड़ा डाटाबेस, जानें डेयरी सेक्टर में हुए बड़े बदलाव

Harindra Kumar Rai

UP Election 2022 : यूपी विधानसभा चुनाव से पहले 11 करोड़ कैश बरामद, 300 से ज्यादा मामले दर्ज हुए, पूरी जानकारी

Satyendra Kr Vishwakarma

Russia Ukraine War : यूक्रेन में फंसे यूपी के 2500 नागरिक, वापसी के लिए योगी सरकार ने बनाया ये प्लान, देखें Video

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!