खबरेंदेवरिया

Deoria News : उसरा बाजार में खुलेगी बैंक ब्रांच, जिलाधिकारी ने उद्योग बंधु की बैठक में दिए ये आदेश

-उद्योग बंधु की बैठक संपन्न

-डीएम ने दिए आवश्यक निर्देश

-नालों की सफाई के लिए 30 जून की डेडलाइन तय

-प्राथमिकता के आधार पर हो उद्योग बंधु की समस्याओं का समाधान: डीएम

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Jitendra Pratap Singh IAS) की अध्यक्षता में गुरुवार को विकास भवन के गांधी सभागार में उद्योग बन्धु की बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में उद्यमियों के समस्याओं का हर संभव समाधान सभी संबंधित अधिकारी प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित करें।

गुणवत्ता से कोई समझौता न हो

जिलाधिकारी ने राजकीय औद्योगिक आस्थान में सड़क व नाली निर्माण के संबंध में अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी को स्पष्ट निर्देश दिया कि इस परियोजना का भुगतान सभी हितधारकों की सहमति के बाद ही किया जाए। परियोजना की गुणवत्ता से कोई समझौता न हो।

आभार व्यक्त किया

उद्यमियों ने उसरा बाजार में पुलिस चौकी की स्थापना के लिए शासन से मंजूरी मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की और जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक का आभार व्यक्त किया। पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा (SP Sankalp Sharma) ने उद्यमियों को सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने के लिए आश्वस्त किया।

अंतिम स्तर पर पहुंच चुकी है

उद्यमियों ने उसरा बाजार में सुरक्षा के दृष्टिकोण से कोई फायर स्टेशन न होने का मुद्दा उठाया। इस पर जिलाधिकारी ने अग्निशमन विभाग को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उसरा बाजार में किसी राष्ट्रीयकृत बैंक की शाखा न होने का मुद्दा भी उठाया गया, जिस पर एलडीएम ने आश्वस्त किया कि शीघ्र ही यूनियन बैंक की शाखा खोली जाएगी। शाखा खोलने की प्रक्रिया अनुमोदन के अंतिम स्तर पर पहुंच चुकी है।

जलभराव की स्थिति न हो

उद्यमियों की मांग के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने यूपी सीडा को उसरा बाजार में जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए 30 जून तक नालों की सफाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बरसात में किसी भी फैक्ट्री में जलभराव की स्थिति उत्पन्न नहीं होनी चाहिए।

शीघ्रता से समाधान हो

जिलाधिकारी ने उद्योग विभाग की तरफ से संचालित विभिन्न योजनाओं यथा युवा स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना, एक जनपद एक उत्पाद योजना आदि की गहनता से समीक्षा की तथा आवंटित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति कार्य योजना बनाकर अभी से सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। औद्योगिक आस्थान में नाली निर्माण, सड़क निर्माण आदि से जुड़े समस्याएं जो पूर्व में सदस्यों ने प्रस्तुत किए थे, उनका भी समाधान शीघ्रता से किए जाने के निर्देश दिए।

उपस्थित रहे

इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, सीएमओ डॉ आलोक पांडेय, सांसद प्रतिनिधि व पूर्व विधायक रविंद्र प्रताप मल्ल, शक्ति गुप्ता, जेपी जायसवाल, विद्यासागर जायसवाल, उपायुक्त उद्योग अनुराग यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी व उद्योग बंधु आदि उपस्थित रहे। 

Related posts

अच्छी खबर : चंद्रकांता और गोरखपुर ईको टूरिज्म सर्किट विकसित करेगी योगी सरकार, जानें पूरी योजना

Satyendra Kr Vishwakarma

यूपी के शिक्षा मॉडल का डेमो पेश करेगी योगी सरकार : परिषदीय विद्यालयों को किया जाएगा अपग्रेड, पढ़ें पूरा प्लान

Abhishek Kumar Rai

भाजपाइयों ने लोगों में बांटा तिरंगा : नागरिकों से की ये अपील

Satyendra Kr Vishwakarma

20 फरवरी तक चलेगी सबसे पुरानी शाकभाजी प्रदर्शनी : राज्यपाल और सीएम ने किया अवलोकन, जानें इसकी खासिय़त

Pushpanjali Srivastava

BREAKING : देवरिया में ट्रक की चपेट में आने से बाइक चालक की मौत, एक अन्य गंभीर रूप से जख्मी

Abhishek Kumar Rai

चिंताजनक : देश की जिला और अधीनस्थ अदालतों में लंबित हैं 4 करोड़ 20 लाख मामले, सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट में भी लगा अंबार

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!