खबरेंदेवरिया

भुजौली कॉलोनी में बनेगा नया जिला अस्पताल : डीएम देवरिया ने जमीन का लिया जायजा, दी ये जानकारी

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Deoria Jitendra Pratap Singh IAS) ने गुरुवार अपराह्न जनपद के नए जिला अस्पताल निर्माण के मद्देनजर भुजौली कॉलोनी स्थित नगर पालिका की भूमि का निरीक्षण किया।

उन्होंने प्रथमदृष्टया भूमि को जिला अस्पताल निर्माण के लिए उपयुक्त पाया तथा शासन स्तर पर नगर विकास विभाग को इस भूमि को स्वास्थ्य विभाग को हस्तांतरित करने के लिए प्रस्ताव भेजने का आदेश दिया। डीएम जेपी सिंह ने कहा कि नया जिला अस्पताल बनने से जनपद में हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती मिलेगी।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर एवं जनअपेक्षाओं के अनुरूप करने के लिए नये जिला अस्पताल का निर्माण अत्यंत आवश्यक है। व्यापक जनहित में विभिन्न जनप्रतिनिधियों एवं सिविल सोसाइटी द्वारा इसके लिए प्रयास भी किया जा रहा है।

भुजौली कॉलोनी में नगर पालिका की 5 एकड़ से अधिक भूमि उपलब्ध है, जो नये जिला अस्पताल स्थापना की निर्धारित मानकों को पूरा करती है। यह भूमि चारों ओर से रोड से जुड़ी है और यह आबादी क्षेत्र के निकट भी है।

उन्होंने कहा कि जनपद में नवस्थापित महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज उच्च स्तर की सुविधाओं से युक्त है। ऐसे में मध्यम स्तर की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए जिला अस्पताल अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया जमीन उपयुक्त लग रही है और स्वास्थ्य विभाग को भूमि हस्तांतरित करने के लिए नगर विकास विभाग को प्रस्ताव भेजा जा रहा है।

जनपद में जिला अस्पताल की कमी लंबे अरसे से अनुभव की जा रही है। जिला अस्पताल न होने की वजह से मरीजों का अत्यधिक दबाव मेडिकल कॉलेज पर पड़ रहा है। ऐसे में व्यापक जनहित के दृष्टिगत जिला अस्पताल का शीघ्र ही निर्माण कराया जाएगा। इस अवसर पर एसडीएम सौरभ सिंह, ईओ नगर पालिका रोहित सिंह सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

देवरिया में लगे 26.59 लाख पौधे : राज्य मंत्री और नोडल अधिकारी ने किया पौधारोपण, डीएम ने लगाया कनकचंपा का पौधा

Sunil Kumar Rai

31 दिसम्बर तक कराएं फसल बीमा : गेहूं के लिए देना होगा इतना प्रीमियम, जानें पूरी प्रक्रिया

Satyendra Kr Vishwakarma

Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti : भाजपा सलेमपुर ने लौह पुरुष को दी श्रद्धांजलि, भारत के निर्माण में उनके योगदान को किया याद

Sunil Kumar Rai

शचींद्रनाथ सान्याल ने गोरखपुर में ली थी अंतिम सांस : सीएम योगी ने स्मारक का किया शिलान्यास

Swapnil Yadav

Uttar Pradesh : आईटीआई में दाखिले का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर, इन वेबसाइट पर करें आवेदन

Shweta Sharma

Nagar Panchayat Election : भाजपा की बूथ विजय यात्रा होगी ऐतिहासिक, प्रभारी बोले-विपक्षी पहले ही मान लेंगे हार

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!