खबरेंदेवरिया

सीडीओ का एक्शन : तकनीकी सहायक को कारण बताओ नोटिस जारी, ग्राम रोजगार सेवक का कटा वेतन, जानें वजह

Deoria News : मुख्य विकास अधिकारी (CDO Ravindra Kumar) रवींद्र कुमार ने विकास खण्ड बरहज के ग्राम पंचायत खुदिया बुजुर्ग एवं करायल शुक्ल में पंचायत राज विभाग (आरजीएसए) एवं मनरेगा के कन्वर्जेन्स से बनाये जा रहे पंचायत का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय जिला पंचाययत राज अधिकारी, सहाक विकास अधिकारी ग्राम पंचायत सचिव आदि उपस्थित रहे।

ग्राम पंचायत खुदिया बुजुर्ग में पंचायत राज विभाग (आरजीएसए) एवं मनरेगा से वर्ष 2020-21 मे स्वीकृत पंचायत राज भवन पर स्वीकृत धनराशि 20.02 लाख के सापेक्ष कुल 11.59 लाख व्यय किया गया है। कार्य स्थल पर दोयम दर्जे की ईंट पायी गयी। कहीं भी सपोर्ट के लिए विम का नहीं निर्मित हुआ है। निर्माण में सफेद बालू का प्रयोग किया गया है। दीवार अभी से फटे हुए पाये गये व शासनादेश के अनुसार निर्धारित मानचित्र के अनुसार नहीं बना है।

जांच कराई जाएगी

इस सम्बन्ध में जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिये गये कि उक्त कार्य की कमेटी बनाते हुए जांच कराई जाए। इसी प्रकार वर्ष 2019-20 में स्वीकृत ग्राम पंचायत करायल शुक्ल में बन रहे पंचायत भवन पर स्वीकृत धनराशि 20.36 लाख के सापेक्ष कुल 17.78 लाख व्यय किया गया है। पंचायत भवन अभी भी अपूर्ण है। निरीक्षण के समय फर्श का कार्य चल रहा था।

कारण बताओ नोटिस जारी

ग्राम पंचायत बढ्या हरदो में मनरेगा योजनान्तर्गत पोखरी खुदाई कार्य का निरीक्षण किया गया। मौके पर कुल 24 श्रमिक कार्य करते मिले। सबके पास जॉब कार्ड पाया गया। खुदाई में रोप नहीं बनाये जाने पर सम्बन्धित तकनीकी सहायक संन्तोष शर्मा को कारण बताओ नोटिस निर्गत करते हुए निर्देश दिये गये कि मानक के अनुरूप पोखरी की खुदाई कराई जाए। ग्राम रोजगार सेवक द्वारा एनएमएस के माध्यम से उपस्थिति दर्ज नहीं किये जाने पर आज का मानदेय अदेय किये जाने के निर्देश दिये गये।

Related posts

देवरिया डीएम आवास पर होली की मस्ती : जिलाधिकारी ने पत्नी रश्मि सिंह संग अनाथ बच्चों को दिया स्पेशल गिफ्ट

Sunil Kumar Rai

UP TET 2022 Result : यूपी टीईटी परीक्षा में पास हुए 6 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी, ऐसे देखें रिजल्ट

Abhishek Kumar Rai

पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का शुभारंभ : सज कर तैयार हुई राजधानी

Abhishek Kumar Rai

सीएम इस दिन करेंगे गोरखपुर में स्टील प्लांट का उद्घाटन : हजारों को मिलेगा रोजगार, पढ़ें पूरा प्रोजेक्ट

Swapnil Yadav

Deoria Election : भाजपा प्रवक्ता एसएन सिंह ने विपक्ष को घेरा, आरक्षण पर दिया बड़ा बयान

Sunil Kumar Rai

BREAKING : यूपी में एसोसिएट प्रोफेसर से प्रोफेसर बनने का रास्ता साफ, उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने बड़ी घोषणा की

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!