खबरेंदेवरिया

देवरिया के लाखों लोगों को मिलेगी बड़ी राहत : रोडवेज परिसर में बनेगा मल्टीलेवल पार्किंग, जिलाधिकारी ने बनाया ये प्लान

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (Deoria DM Jitendra Pratap Singh IAS) ने सिविल लाइंस रोड पर मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण के दृष्टिगत गुरुवार को पुराने रोडवेज परिसर (कॉपरेटिव चौराहा के निकट) का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि पुराने रोडवेज परिसर की भूमि मल्टीलेवल पार्किंग स्थल निर्माण के लिए सर्वथा उपयुक्त है।

मल्टीलेवल पार्किंग के निर्माण से शहर को जाम की समस्या से मुक्त रखने में सहायता मिलेगी। डीएम ने कहा कि जिला प्रशासन परिवहन विभाग को पुराने रोडवेज परिसर की भूमि को नगर विकास विभाग को हस्तांतरित करने के लिए प्रस्ताव भेजेगा। इस भूमि के बदले रोडवेज को अंयत्र भूमि उपलब्ध कराई जाएगी। इस अवसर पर एसडीएम सौरभ सिंह, ईओ नगर पालिका रोहित सिंह, एआरएम रोडवेज ओपी ओझा सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

नए जिला अस्पताल के लिए भूमि तय
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने गुरुवार अपराह्न जनपद के नए जिला अस्पताल निर्माण के मद्देनजर भुजौली कॉलोनी स्थित नगर पालिका की भूमि का निरीक्षण किया।

उन्होंने प्रथमदृष्टया भूमि को जिला अस्पताल निर्माण के लिए उपयुक्त पाया तथा शासन स्तर पर नगर विकास विभाग को इस भूमि को स्वास्थ्य विभाग को हस्तांतरित करने के लिए प्रस्ताव भेजने का आदेश दिया। डीएम जेपी सिंह ने कहा कि नया जिला अस्पताल बनने से जनपद में हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती मिलेगी।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर एवं जनअपेक्षाओं के अनुरूप करने के लिए नये जिला अस्पताल का निर्माण अत्यंत आवश्यक है। व्यापक जनहित में विभिन्न जनप्रतिनिधियों एवं सिविल सोसाइटी द्वारा इसके लिए प्रयास भी किया जा रहा है।

भुजौली कॉलोनी में नगर पालिका की 5 एकड़ से अधिक भूमि उपलब्ध है, जो नये जिला अस्पताल स्थापना की निर्धारित मानकों को पूरा करती है। यह भूमि चारों ओर से रोड से जुड़ी है और यह आबादी क्षेत्र के निकट भी है।

उन्होंने कहा कि जनपद में नवस्थापित महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज उच्च स्तर की सुविधाओं से युक्त है। ऐसे में मध्यम स्तर की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए जिला अस्पताल अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया जमीन उपयुक्त लग रही है और स्वास्थ्य विभाग को भूमि हस्तांतरित करने के लिए नगर विकास विभाग को प्रस्ताव भेजा जा रहा है।

जनपद में जिला अस्पताल की कमी लंबे अरसे से अनुभव की जा रही है। जिला अस्पताल न होने की वजह से मरीजों का अत्यधिक दबाव मेडिकल कॉलेज पर पड़ रहा है। ऐसे में व्यापक जनहित के दृष्टिगत जिला अस्पताल का शीघ्र ही निर्माण कराया जाएगा।

Related posts

बड़ी खबर : पीओएस मशीन से खाद की बिक्री का हिसाब रखेगी योगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगा एक्शन

Sunil Kumar Rai

भाजपा किसान मोर्चा के कार्यक्रम में जुटी हस्तियां : 51 कृषकों को किया गया सम्मानित, एमएलए सुरेंद्र चौरसिया ने अन्नदाता का ऐसे जताया आभार

Sunil Kumar Rai

Agnipath Scheme : अग्निवीरों को सरकारी नौकरी में प्राथमिकता देगी योगी सरकार, सीएम ने किया ऐलान

Abhishek Kumar Rai

योगी सरकार 2.0 का पहला बजट : जानें क्या बोले देवरिया के निवासी और जनप्रतिनिधि

Laxmi Srivastava

रिपोर्ट : योगी सरकार में घटी बेरोजगारी दर, लाखों लोगों को मिला रोजगार, जानें क्या कहते हैं आंकड़े

Harindra Kumar Rai

BREAKING : यूपी में एसोसिएट प्रोफेसर से प्रोफेसर बनने का रास्ता साफ, उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने बड़ी घोषणा की

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!