खबरेंदेवरिया

दुःखद : देवरिया में प्राथमिक विद्यालय के अध्यापक ने फांसी लगाकर दी जान, घर में मचा मातम

Deoria News : देवरिया जिले के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र (Rampur Karkhana Thana) में एक परिषदीय विद्यालय में अध्यापक ने सोमवार की रात फांसी लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली। उनका शव मंगलवार की सुबह लटकता हुआ पाया गया। जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आसपास के लोग भी दरवाजे पर जुट गए। इसकी सूचना लोगों ने रामपुर कारखाना थाना पुलिस को दी।

शिक्षक थे

जनपद के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के देसही देवरिया गांव के रहने वाले विकास राव (26 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय प्रभुनाथ राव क्षेत्र के ही सोनिया मुंडेरा प्राथमिक विद्यालय में परिषदीय शिक्षक के रूप में तैनात थे। फिलहाल उनका विवाह नहीं हुआ था। उनकी चौराहे पर भी एक मकान है, जिसमें बड़े भाई हार्डवेयर की दुकान चलाते हैं। आज सुबह शव इसी मकान पर लटकता मिला।

भाई ने लटके देखा

हमेशा की तरह सोमवार को विकास राव विद्यालय से घर। लौटे रात में भोजन करने तक सब कुछ सामान्य रहा। इसके बाद वह दुकान की बेसमेंट में सोने चले गए। लेकिन जब वह सुबह घर नहीं गए, तो उनके बड़े भाई पुनीत राव दुकान पर पहुंचे। उन्होंने अंदर पंखे की कुंडी से विकास का लटका शव देखा तो सदमे में आ गए। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर जुटे।

छोटे थे विकास

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और आवश्यक कार्रवाई कर रही है। विकास राव दो भाइयों में छोटे थे। उनके पिता प्रभूनाथ राव की पहले ही मौत हो चुकी है। परिवार में माता मिंटू देवी और बड़े भाई पुनीत राव सहित अन्य स्वजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

वजह का पता नहीं

थाना प्रभारी महेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि एक अध्यापक के आत्महत्या करने की सूचना मिली है। पुलिस बल मौके पर मौजूद है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। हालांकि अब तक विकास राव के सुसाइड करने की कोई वजह सामने नहीं आई है।

Related posts

मंथन : एमिटी यूनिवर्सिटी के सम्मेलन में जुटे दिग्गज, जानें क्या बोले एक्सपर्ट

Harindra Kumar Rai

देवरिया मेडिकल कॉलेज से जुड़े इस प्रस्ताव को मिली मंजूरी : पढ़ें यूपी कैबिनेट के 3 अहम फैसले

Satyendra Kr Vishwakarma

Agnipath Scheme : आरएलडी प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने अग्निपथ योजना को बताया धोखा, युवा आक्रोश सम्मेलन आयोजित करेगी पार्टी

Abhishek Kumar Rai

देवरिया प्रशासन का दावा : हीट वेव से नहीं हुई कोई मौत, लोगों से अफवाहों से बचने की अपील की

Sunil Kumar Rai

इंसेफेलाइटिस की तरह कुपोषण का भी खात्मा करेगी योगी सरकार : विधायक डॉ शलभ मणि त्रिपाठी

Swapnil Yadav

योगी सरकार जल्द लाएगी रेत का विकल्प : एम सैंड पॉलिसी पर तेज हुई हलचल, जानें क्या होंगे फायदे

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!