खबरेंदेवरिया

Deoria News : ‘नवसृजित नगर पंचायतों में किसान मोर्चा की भूमिका अहम,’ अध्यक्ष पवन मिश्र ने बताई अहमियत

रंजन मणि

Deoria News : नवसृजित नगर पंचायत बैतालपुर में शामिल गांवों के ग्राम किसान समिति सम्मेलन के लिये भाजपा किसान मोर्चा देवरिया विधानसभा की संगठनात्मक बैठक ब्लाक सभागार देवरिया में सम्पन्न हुई।

बैठक को सम्बोधित करते हुए किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि नवसृजित नगर पंचायत बैतालपुर में शामिल गांवों के ग्राम किसान समिति का सम्मेलन इस महीने होना है, जिसमे नगर पंचायत बैतालपुर में शामिल हुए प्रत्येक गांव से ग्राम किसान समिति के 11 सदस्य भाग लेंगे।

उन्होंने कहा कि नवसृजित नगर पंचायतों में किसान मोर्चा की भूमिका अहम है। किसान मोर्चा के देवरिया विधानसभा के सभी पदाधिकारी सम्मेलन की तैयारी में लगेंगे।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए किसान मोर्चा बैतालपुर मण्डल अध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह ने कहा कि ग्राम किसान समिति के सदस्यों का व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाएगा।


बैठक का संचालन रंजन मणि ने किया।

बैठक में जिला महामंत्री हरीश त्रिपाठी, कमलेश मौर्य, दिनेश गुप्ता, विजेंद्र चौहान, विवेक मणि, आरती सिंह, राजन यादव, प्रियंका सिंह, जटाशंकर तिवारी, शेषनाथ यादव, पप्पू मणि उपस्थित रहे।

Related posts

Uttar Pradesh : यूपी कैबिनेट ने नई ट्रांसफर पॉलिसी को दी स्वीकृति, 30 जून तक होंगे तबादले

Satyendra Kr Vishwakarma

दो महीने में रूच्चापार स्कूल का हुआ कायाकल्प : सीडीओ ने स्मार्ट क्लास का किया शुभारंभ, देखें PHOTOS

Shweta Sharma

पिछड़े वर्ग के अधिकारों को लेकर कोई समझौता नहीं : सांसद रविंद्र कुशवाहा

Abhishek Kumar Rai

BIG NEWS : गुड हेल्थ कैप्सूल की बिक्री बंद, जांच में मिला जानलेवा तत्व

Abhishek Kumar Rai

बगैर परीक्षा दिए अगली कक्षा में जाएंगे यूपी में परिषदीय छात्र : मान्यता प्राप्त स्कूलों में भी लागू होगा आदेश

Sunil Kumar Rai

DEORIA : कैंप लगाकर बनाए गए 50 दिव्यांग प्रमाण पत्र, डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह और एसपी संकल्प शर्मा ने लाभार्थियों को सौंपा सर्टिफिकेट

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!