खबरेंदेवरिया

उर्वरक विक्रय केंद्रों पर प्रशासन की छापेमारी : तीन को नोटिस जारी

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (Jitendra Pratap Singh IAS Deoria) के निर्देश के परिपालन में गुरुवार को जनपद के विकास खण्ड देसही देवरिया में स्थित उर्वरक प्रतिष्ठान और दुकानों पर जिला कृषि अधिकारी मुहम्मद मुजम्मिल ने सघन छापेमारी की।

निरीक्षण के समय कुशवाहा खाद भण्डार देसही देवरिया, विपिन खाद भण्डार देसही देवरिया एवं साधन सहकारी समिति लिमिटेड देसही देवरिया के सचिव उर्वरक प्रतिष्ठान बन्द कर चले गए थे। इस पर सभी को कारण बताओ नोटिस निर्गत किया गया।

निरीक्षण के समय सभी उर्वरक विक्रेताओं को निर्देशित किया गया कि जो किसान यूरिया के साथ अन्य उत्पादों को लेना चाहें, तभी उन कृषकों को यूरिया के साथ अन्य उत्पाद दिया जाए। जो नहीं लेना चाहते, उन्हें जबरदस्ती न दिया जाए। साथ ही स्टॉक बोर्ड / रेट बोर्ड व पीओएस मशीनों की भी जांच की गयी तथा उर्वरक विक्रेताओं को कड़े निर्देश दिये गये कि कृषकों को उनके आधार कार्ड पर पीओएस मशीन से ही उर्वरकों की बिक्री करें तथा कृषकों को रसीद अवश्य उपलब्ध कराएं।

उर्वरक प्रतिष्ठानों पर हर हाल में फ्लेक्स बोर्ड (रेट बोड) लगाए तथा उर्वरक की मात्रा व दर अवश्य अंकित करें। अगर किसी उर्वरक विक्रेता द्वारा अधिक दर पर या जबरन टैगिंग कर उर्वरकों का विक्रय किया जाता है या कालाबाजारी की जाती है, तो उसके विरूद्ध उर्वरक नियन्त्रण आदेश 1985 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के अन्तर्गत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि उर्वरक प्रतिष्ठानों पर छापे की कार्रवाई निरन्तर आगे भी जारी रहेगी।

Related posts

सांसद रमापति राम त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं को दी जिम्मेदारी : हर वोटर तक पहुंचेगी पार्टी, बैतालपुर में बनी रणनीति

Rajeev Singh

BREAKING : देवरिया में शख्स की गला रेत कर निर्मम हत्या, शव मिलने से इलाके में सनसनी

Sunil Kumar Rai

खत्म हुआ 6 दशक का इंतजार : अब होगा देवरिया नगर पालिका का विस्तार, एमएलए शलभ मणि त्रिपाठी बोले-आख़िरी कतरे तक देवभूमि की माटी सजाता रहूंगा

Harindra Kumar Rai

UP Election 2022 : भाजपा नेता लखनऊ केंद्रीय एजेंसियों के साथ आते हैं : अखिलेश यादव

Sunil Kumar Rai

Lalitpur Case : ‘भाजपा सरकार में थाने अराजकता के केंद्र बन गए हैं,’ ललितपुर में अखिलेश यादव ने बोला हमला

Abhishek Kumar Rai

यूपी : श्रीराम मन्दिर में लगेंगे भरतपुर के इस इलाके के नक्काशीदार पत्थर, 4 आईआईटी और 5 संस्थानों ने तैयार किया डिजाइन

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!