खबरेंदेवरिया

Deoria News : राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने सुनी लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए ये आदेश

Deoria News : राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम (Vijay Laxmi Gautam) ने डाकबंगले पर क्षेत्र के लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने समस्याओं को सुनकर उनके निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

ग्राम प्रधान भी पहुंचे

राज्य मंत्री ने कहा कि जल्द से जल्द लोगों की सभी समस्याओं का हल निकाला जाए। शिकयतों पर जो भी उचित कदम उठाना हो, वह फौरन लिया जाए। जनसमस्याएं सुनने के दौरान कई ग्राम प्रधान भी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे थे।

लोगों ने बताईं ये समस्याएं

बरडीहा परशुराम की मुंता देवी ने पुनर्वास कराने के सम्बंध में प्रार्थना पत्र राज्य मंत्री को सौंपा। मालती देवी रायपुरवा ने चोरी का मामला, मालीपुर की दिव्यांग रिंकू कुमारी ने ट्राईसाइकल के लिए और अन्य लोगों ने मारपीट का मामला, जमीनी विवाद, ट्रांसफार्मर, विद्युत पोल आदि समस्याओं के बारे में अवगत कराया।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर मीडिया प्रभारी अजय दूबे वत्स, अमरनाथ सिंह, वीरेंद्र कुशवाहा, अवधेश यादव, पुनीत यादव, अतुल मिश्र, अमित सिंह, नागेन्द्र गुप्ता, लल्लन सिंह, प्रकाश पांडेय, संजय श्रीवास्तव, अंकित मिश्र, हर हर गंगे, ओम प्रकाश मोदनवाल, जिला पंचायत सदस्य राधारमण कुशवाहा, वीरेंद्र कुशवाहा, नागेन्द्र गुप्ता, अंकित मिश्रा, गोपाल कुशवाहा, सुनील यादव, विनय सिंह आदि मौजूद रहे।

Related posts

Deepawali 2021 : लौट रहा अयोध्या का गौरव, हर साल 5 करोड़ पर्यटक आएंगे रामनगरी, योगी सरकार ने बनाया ये प्लान

Shweta Sharma

खेलेगा नहीं तो आगे कैसे बढ़ेगा देवरिया ! हर ब्लॉक में बनने थे 4-4 स्पोर्ट्स ग्राउंड, डेडलाइन तक बने सिर्फ 5, सरोवर और पार्कों में भी पिछड़ा जिला

Sunil Kumar Rai

खरवनिया पुल से अगले साल से शुरू होगा यातायात : डीएम और एसपी ने लिया जायजा, यूपी-बिहार को जोड़ेगा ब्रिज

Sunil Kumar Rai

देवरिया को मिला 1100 करोड़ का निवेश : हजारों को मिलेगा रोजगार, जानें इंवेस्टर्स समिट में क्या रहा खास

Rajeev Singh

रोटरी क्लब देवरिया के क्विज में जवाब देने की लगी रही होड़ : 23 कॉलेजों और स्कूलों के बच्चों ने दिखाया दम

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!