खबरेंदेवरिया

सेंट जेवियर्स स्कूल में हुई प्रतियोगिता : जिला संयोजक बोले- प्रधानमंत्री की मंशा बेखौफ परीक्षा में बैठें छात्र

Deoria News : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर सलेमपुर के सेंट जेवियर्स स्कूल (St. Xavier’s School Salempur Deoria) में आर्ट्स एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें 9वीं से 12वीं तक के 278 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें ऋचा गुप्ता प्रथम, निखिल सिंह द्वितीय और कृष्णा यादव ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में स्थान बनाने वाले सभी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के जिला संयोजक अजय कुमार दूबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सकरात्मक सोच के तहत इस कार्यक्रम के आयोजन का निर्देश दिया है। इससे विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे अपने आपको प्रतियोगी परीक्षा के लिए तैयार कर पाएंगे। परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के मन में घर किये झिझक को दूर करना है। इस तरह से परीक्षा को लेकर तनाव की स्थिति नहीं बनेगी।

भाजपा जिला मंत्री अभिषेक जायसवाल ने कहा, प्रधानमंत्री जी कहते हैं कि यह परीक्षा जीवन की परीक्षा नहीं है। इसलिए परिणाम की चिंता किए बगैर आप बेहतर नागरिक बनने के लिए काम करेंI प्रधानाचार्य विजयेन्द्र कुमार शुक्ल ने कहा कि ज्ञान स्थायी है, इसे लक्ष्य बनाइएI उन्होंने कहा कि स्वयं को जानिए, अपनी क्षमताओं पर गर्व कीजियेI इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी अम्बिकेश पाण्डेय, अजय दूबे वत्स, भृगुवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन गोपाल जी त्रिपाठी ने किया।

जीएम एकेडमी में वार्षिक क्रीड़ा सप्ताह का आयोजन
सलेमपुर नगर के ख्याति प्राप्त विद्यालयों में शुमार जीएम एकेडमी (GM Academy Salempur) में वार्षिक क्रीड़ा सप्ताह का भव्य आयोजन विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ संभावना मिश्रा, उप प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी तथा अंग्रेजी के पीजीटी डॉ सत्येंद्र मिश्रा के द्वारा फीता काटकर हुआ।

आरम्भ वॉलीबाल से हुआ। बच्चों ने पूरे प्रतियोगिता के दौरान खूब आनंद उठाया। विद्यालय का पूरा प्रांगण तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। दो दिवसीय प्रतियोगिता में क्रीड़ा शिक्षक बिभुषिका द्विवेदी और राकेश मिश्रा निर्णायक की भूमिका में रहे। साथ ही शारीरिक शिक्षा के ग्यारहवीं के छात्रों का योगदान बड़ा सराहनीय रहा। इस मौके पर संबंधित कक्षा के सभी बच्चे बच्चियां, शिक्षा एवम् शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

Related posts

इंसेफेलाइटिस की चपेट में बचे 5 फीसदी बच्चों को भी बचाना है : मुख्यमंत्री

Sunil Kumar Rai

देवरिया में 5 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक : 1900 से ज्यादा बूथों पर चलेगा अभियान

Rajeev Singh

योगी कैबिनेट ने यूपी मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम को दी मंजूरी : जानें कैसे किसानों के लिए वरदान साबित होगी योजना

Shweta Sharma

भाजपा प्रभारी ने बूथ सशक्तिकरण अभियान का जाना हाल : 2500 बूथों के लिए बना ये प्लान

Swapnil Yadav

BIG NEWS : डीएम ने अरुण कुमार को सलेमपुर का नया उप जिलाधिकारी नियुक्त किया, गुंजन द्विवेदी बनीं कुशीनगर की मुख्य विकास अधिकारी

Abhishek Kumar Rai

देवरिया में 2 महीने के लिए धारा 144 लागू : प्रशासन ने इन वजहों से लिया फैसला, पढ़ें सभी प्रतिबंध

Pushpanjali Srivastava
error: Content is protected !!