खबरेंदेवरिया

Deoria News : महिला से सरेराह लूटपाट करने वाले दो लुटेरों को महुआडीह पुलिस ने पकड़ा, भेजे गए जेल

Deoria News : देवरिया जिले की महुआडीह पुलिस (Mahuadih Thana Police) ने मंगलवार को क्षेत्र के सेखौना चौराहे के पास हुए लूटपाट की वारदात में शामिल दो लुटेरों को बुधवार को दबोच लिया। पुलिस को लुटेरों के पास से लूट का मोबाइल और नगदी बरामद हुआ है। पीड़िता के भाई की तहरीर पर दर्ज मुकदमे के आधार पर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। लुटेरे कुशीनगर जिले के निवासी हैं।

बाइक से देवरिया आए थे
2 दिन पहले मंगलवार को थाना हाटा क्षेत्र के सेमरी परसौनी के रहने वाले अनिरुद्ध अपनी बहन अंगिरा देवी (35 वर्ष) पत्नी नेबूलाल चौहान निवासी बनकटा गांव के सोहसा मठिया टोला थाना रामकोला, जिला कुशीनगर को लेकर बाइक से देवरिया आए थे। दोनों भाई बहन देवरिया सदर कोतवाली क्षेत्र के मझगावां गांव में अपनी बहन से मिलने गए थे।

वापस लौट रहे थे
दोनों उसी दिन शाम को बाइक से वापस लौट रहे थे। अभी वह देवरिया-हाटा मार्ग पर स्थित सेखौना चौराहे के समीप पहुंचे थे कि बाइक सवार लुटेरों ने महिला के गले से चेन और उसके हाथ में लिया पर्स छीन लिया। इस घटना में मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई और भाई बहन दोनों घायल हो गए। पीड़िता अंगिरा देवी के भाई ने घटना की तहरीर महुआडीह थाना पुलिस को दी।

गिरफ्तार कर लिया
मामले की गंभीरता को समझते हुए सीओ सदर श्रीयश त्रिपाठी ने दरोगा रामप्यारे सिंह यादव और दिनेश कुमार मौर्या की दो टीमें बनाकर लुटेरों को गिरफ्तार करने की जिम्मेदारी दी। टीम ने बुधवार को देवरिया-हाटा मार्ग पर खड़ाईच मोड़ के पास से दोनों लुटेरों को पकड़ लिया। दोनों बदमाशों ने अपना नाम गोलू पुत्र विश्वकर्मा प्रसाद और मिंटू यादव पुत्र कपिलमुनि निवासी बाघनाथ थाना हाटा जिला कुशीनगर बताया।

जेल भेजे गए
पुलिस ने लुटेरों के पास से महिला से लूटा हुआ मोबाइल और पर्स बरामद किया है। दोनों लुटेरों का चालान कर दिया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में महुआडीह के थानेदार डॉक्टर महेंद्र कुमार, दारोगा रामप्यारे सिंह यादव, दिनेश कुमार मौर्या, राघवेंद्र सिंह, चंदन गुप्ता, विनोद यादव, चांद साहब और मोहन सरोज शामिल थे।

Related posts

एससी-एसटी छात्रों को योगी सरकार का तोहफा : इसी वर्ष से मिलेगी बढ़ी हुई स्कॉलरशिप, अब खाते में आएंगे इतने रुपये

Satyendra Kr Vishwakarma

देवरिया भाजपा ने कलश में जमा किया मिट्टी और चावल : सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी की अगुवाई में पूरे जिले में चला अभियान

Rajeev Singh

उपलब्धि : देश के 50 फीसदी परिवारों तक पहुंचा पानी, यूपी टॉप टेन से बाहर, पढ़ें रिपोर्ट

Sunil Kumar Rai

यूपी में वन्य जीवों की संख्या में जबरदस्त बढ़ोत्तरी : जैव विविधता पर 6 वर्षों की मेहनत का दिखने लगा बेहतर असर

Sunil Kumar Rai

Nagar Nikay Chunav Deoria 2022 : इन गांवों के वोटर्स पर भाजपा लगाएगी जोर, बनी ये रणनीति

Satyendra Kr Vishwakarma

सीडीओ की जांच : मनरेगा साइट पर कमियां मिलने पर ग्राम रोजगार सेवक को नोटिस जारी, होगी वसूली

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!