खबरेंदेवरिया

प्रधान न्यायाधीश बद्री विशाल पाण्डेय ने इन वादों के निस्तारण पर दिया जोर : लोक अदालत में सुलझाए जाएंगे ज्यादा मामले

Deoria News : राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय देवरिया बद्री विशाल पाण्डेय के अध्यक्षता में उनके विश्राम कक्ष में पारिवारिक वादों के अधिक से अधिक संख्या में निस्तारण के लिए प्री-ट्रायल बैठक आहूत किया गया।

प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय देवरिया बद्री विशाल पाण्डेय ने राष्ट्रीय लोक अदालत 09 दिसंबर 2023 के सफलता हेतु प्री-ट्रायल बैठक में परिवार न्यायालयों में अधिक से अधिक संख्या में पारिवारिक वादों को चिन्ह्रित कर निस्तारित करने के लिए निर्देशित किया। उनके द्वारा पारिवारिक वादों से संबंधित वादों पर चर्चा कर उसके निस्तारण हेतु बल दिया गया है, जिससे पत्रावलियों को संबंधित न्यायालय में प्रार्थना पत्र के माध्यम से लगवाकर राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारण कर लाभ उठाया जा सके।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव/ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अशोक कुमार दूबें ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में पारिवारिक वादों का निस्तारण पक्षकारों के साथ आपसी सुलह-समझौते के आधार पर किया जायेगा।

इस बैठक में मुख्य रूप से अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/ नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत संजय कुमार सिंह, अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय विकास कुमार उपस्थित रहे।

Related posts

BIG NEWS : पढ़ने गए मासूम की अगवा कर हत्या, शव शिक्षक के शौचालय में मिला, पूरी रात तलाश में जुटे रहे एसपी संकल्प शर्मा

Abhishek Kumar Rai

Deoria News : देवरिया में 7 अगस्त को आधार नंबर एकत्र करने के लिए चलेगा अभियान, सभी बीएलओ को जारी हुआ यह आदेश  

Abhishek Kumar Rai

Dhanteras 2021 : एक लाख एक हजार दीयों की रोशनी से रोशन हुआ गोरखपुर, देखें Photos

Sunil Kumar Rai

Deoria news : देवरिया में बड़े स्तर पर आयोजित होगा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह पखवारा, जानें मार्च तक की सभी तिथियां

Sunil Kumar Rai

Deoria News : देवरिया डीसीएफ चेयरमैन चुनाव में भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

Sunil Kumar Rai

देवरिया भाजपा ने Sardar Vallabhbhai Patel को किया नमन : एमएलए सुरेंद्र चौरसिया ने याद दिलाया उनका योगदान

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!