खबरेंदेवरिया

‘पेज जीता तो चुनाव जीता’ : गौरीबाजार में बोले जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह, पढ़ें पार्टी का पूरा प्लान

Deoria News : भारतीय जनता पार्टी गौरीबाजार (Bhartiya Janta Party Gauri Bazar) ने नगर निकाय चुनाव (Nagar Nikay Election 2022) से सम्बंधित एक अहम बैठक बस स्टैंड परिसर में आयोजित की।

बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह ने कहा कि इन चुनावों में अध्यक्ष से लेकर वार्ड के सदस्यों तक भाजपा प्रत्याशी को जिताने के लिए कार्यकर्ताओं को पूरी दमदारी के साथ जुटना होगा। भाजपा का संगठन किसी कार्यकर्ता को ही प्रत्याशी बनाएगा और उस कार्यकर्ता को जिताने की जिम्मेदारी भी सभी कार्यकर्ताओं की होगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसा संगठन है जो विचारधारा और सिद्धांतों पर आधारित है और जिसके पास कार्यकर्ताओं का सबसे बड़ा समूह है। इन्हीं कार्यकर्ताओं के दम पर भाजपा प्रत्येक चुनाव में अपनी विजय पताका को लहराती है। इस चुनाव में भी हम विजय हासिल करें, इसके लिये सभी वार्डों में पेज प्रमुख बना लिया जाएं। ताकि हर पेज को आसानी से जीता जा सके। पेज अगर हम जीत गये तो चुनाव जीत गये।

चुनाव प्रभारी राजेश मिश्रा ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में सभी पदाधिकारी पन्ना प्रमुख, वार्ड, बूथ समिति की सक्रियता करने, प्रत्येक वार्ड में टीमों का गठन कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि निकाय चुनाव में घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें पार्टी के वर्तमान, पूर्व और वरिष्ठ कार्यकर्ता हिस्सा ले रहे हैं।

बैठक की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने तथा संचालन निकाय संयोजक रमेश गुप्ता ने किया। इस दौरान कृष्णानाथ राय, अम्बिकेश पाण्डेय, विनय जायसवाल, आदित्य सिंह, प्रदीप मद्धेशिया, जगरनाथ श्रीवास्तव, विजय सैनी, सत्य नारायण सिंह, लक्ष्मण सिंह, रोहन सैनी, दिनेश पाण्डेय आदि रहे।

Related posts

डीएम और एसपी ने की जनसुनवाई : जनपद में आए 284 प्रकरण, दोनों अधिकारियों ने कर्मचारियों को दी ये चेतवानी

Sunil Kumar Rai

अजब गजब होली : रंगों के त्योहार को मनाने के 21 तरीके जान रह जाएंगे दंग

Swapnil Yadav

प्रदेश में जंगलराज और गुंडाराज अतीत की बात, यूपी के नाम से अब चेहरे पर आती है चमक : मुख्यमंत्री योगी

Abhishek Kumar Rai

खूनखराबे और गोलीबारी से दहला देवरिया : पूर्व जिला पंचायत सदस्य सहित 6 लोगों की हत्या, धारदार हथियार से काटा गला

Satyendra Kr Vishwakarma

Deoria News : किसान दिवस में कृषकों ने उठाया खाद वितरण में अनियमितता का मुद्दा, सीडीओ ने दिए ये आदेश

Rajeev Singh

गर्मी से बेहाल यूपी : सीएम योगी ने उच्चस्तरीय बैठक की, दिए ये आदेश

Rajeev Singh
error: Content is protected !!