खबरेंदेवरिया

Deoria News : आरोग्य भारती के फ्री हेल्थ कैंप में पहुंचीं पूर्व महापौर डॉ सत्या पांडे, सैकड़ों लोगों का हुआ इलाज

Deoria News : आरोग्य भारती (Arogya Bharti Deoria) के तत्वावधान में देवरिया विकास खंड के ग्राम सिंघई में आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर व स्वास्थ्य शिविर का आयोजन आयुर्वेद विभाग व स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से किया गया। इसमें लोगों को स्वस्थ जीवन शैली के बारे में जानकारी दी गई और उनका इलाज किया गया।

कैंप को संबोधित करते हुए भाजपा नेत्री व गोरखपुर नगर निगम की पूर्व महापौर डाक्टर सत्या पांडे ने कहा कि आज आरोग्य भारती द्वारा प्रत्येक ग्राम में निःशुल्क जांच शिविर व स्वास्थ्य शिविर, आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर व योग शिविर का आयोजन करना बहुत ही सुंदर कार्य है।

आरोग्य भारती के तत्वाधान में स्वास्थ्य प्रबोधन का कार्यक्रम स्वस्थ जीवन शैली विषयक गोष्ठी का आयोजन करना बहुत ही सुंदर कार्य के साथ साथ नर सेवा नारायण सेवा है। संगठन के प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ अजीत नारायण मिश्र ने कहा कि आरोग्य भारती जनपद के प्रत्येक विकास खंड में स्वास्थ्य शिविरों के साथ साथ योग शिविर और स्वस्थ जीवन शैली विषयक गोष्ठी का आयोजन करती है। आज लोग आयुर्वेदिक चिकित्सा एवं योग की तरफ आकर्षित हो रहे हैं। इससे आम जनमानस का योग और आयुर्वेद के प्रति काफी लगाव हो रहा हैं।

गुरुवार को कैंप में लगभग 110 लोगों का निशुल्क जांच कर नि:शुल्क दवा वितरित किया गया। इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा जिला मंत्री रानू सिंह, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मझगावा के डॉ जनार्दन प्रसाद तिवारी, राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय पैकौली के फार्मासिस्ट वीरेंद्र कुमार गुप्ता, स्टाफ नर्स पूजा मिश्रा, अनीता गुप्ता, दिलीप कुमार सिंह, योग प्रशिक्षक दीपा तिवारी, फार्मासिस्ट रौनक सिंह, प्रभाकर तिवारी, ग्राम प्रधान प्रदीप कुमार, पूर्व ग्राम प्रधान जितेंद्र कुमार यादव, रामजतन चौहान, रुद्रांश कुमार, आदित्य यादव, नागेंद्र आदि उपस्थित रहेl शिविर के अंत में ग्राम प्रधान प्रदीप कुमार ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related posts

Agnipath Scheme : आरएलडी प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने अग्निपथ योजना को बताया धोखा, युवा आक्रोश सम्मेलन आयोजित करेगी पार्टी

Abhishek Kumar Rai

विविध कार्यक्रमों के जरिए लौह पुरूष को दी गई श्रद्धांजलि : जिलाधिकारी ने राष्ट्र निर्माण में सरदार पटेल की भूमिका को बताया अतुलनीय

Rajeev Singh

जयराम वर्मा मर्डर : रालोद प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की, कानून-व्यवस्था को बताया फेल

Sunil Kumar Rai

डीएम की जांच में दो दर्जन से अधिक कर्मचारी मिले अनुपस्थित : हुआ ये एक्शन, इन कार्यालयों में चला चेकिंग अभियान

Sunil Kumar Rai

Deoria News : देवरिया के हर ब्लॉक में होगा किसान उत्पादक संगठन का गठन, डीएम ने बैठक कर जाना हाल, कृषकों को मिलेंगे यह लाभ

Sunil Kumar Rai

नारी शक्ति को समर्पित योगी सरकार का बजट : बेटियों से लेकर निराश्रित महिलाओं का रखा गया ध्यान, पढ़ें विशेष

Laxmi Srivastava
error: Content is protected !!