खबरेंदेवरिया

Deoria News : देवरिया के हर ब्लॉक में होगा किसान उत्पादक संगठन का गठन, डीएम ने बैठक कर जाना हाल, कृषकों को मिलेंगे यह लाभ

DM Jitendra Pratap singh

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Jitendra Pratap Singh IAS) की अध्यक्षता में किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) के गठन एवं प्रोत्साहन देने के लिए जनपद स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक सोमवार की देर शाम को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई।

जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त ब्लॉकों में एफपीओ का गठन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि एफपीओ के माध्यम से कृषक हित का प्रभावी रूप से संवर्द्धन हो रहा है।

गठन के लिए प्रयास किया जा रहा
जिलाधिकारी ने बताया कि भारत सरकार के साथ-साथ प्रदेश सरकार ने भी कृषक उत्पादक संगठन निर्माण के लिए नीति बनाई है। इस दिशा में जिले के हर ब्लॉक में कृषक उत्पादक संगठन के गठन के लिए प्रयास किया जा रहा है। इन गठित कृषक उत्पादक संघों को भारत सरकार द्वारा परिचालन के लिए 3 वर्ष तक सहयोग भी प्रदान किया जाएगा।

बिचौलिया से मुक्ति मिल सकेगी
इस योजना के अंतर्गत देवरिया में अब तक 3 एफपीओ का निर्माण गौरी बाजार, तरकुलवा और भलुअनी विकास खंड में किया जा चुका है। इस वर्ष पथरदेवा, रामपुर कारखाना एवं सलेमपुर विकास खंड में नाबार्ड द्वारा और देसही विकास खंड में लघु कृषक व्यापार संघ द्वारा एफ़पीओ का निर्माण किया जाएगा। इन संगठनों के गठन से किसानों को अपनी फसल का उचित मूल्य एवं बिचौलिया से मुक्ति मिल सकेगी।

अवश्य खुल जाना चाहिए
जिलाधिकारी ने कहा कि एफपीओ निर्माण से पूर्व नाबार्ड एवं लघु कृषक व्यापार संघ से एफपीओ गठन के लिए नामित गैर सरकारी संस्था का कार्यालय जिले में अवश्य खुल जाना चाहिए। उन्होंने जिले में कार्यरत 18 एफपीओ के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की तथा पूर्वांचल पोल्ट्री उत्पादक कंपनी एवं महालक्ष्मी उत्पादक कंपनी के निवेशकों से एफपीओ की कार्यप्रणाली के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

एफपीओ का गठन किया जाएगा
नाबार्ड के डीडीएम संचित सिंह ने बताया कि एफपीओ के गठन के लिए जनपद में विस्तृत कार्य योजना तैयार कर ली गई है। शीघ्र ही जनपद के समस्त ब्लॉकों में एफपीओ का गठन किया जाएगा।

ये रहे मौजूद
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) कुँवर पंकज, उपनिदेशक कृषि विकेश कुमार, जिला कृषि अधिकारी मोहम्मद मुजम्मिल, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी पीएन सिंह, एलडीएम अरुणेश कुमार सहित विभिन्न अधिकारी एवं एफपीओ के प्रतिनिधि गण उपस्थित थे।

Related posts

Deoria News : मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने कार्यकर्ताओं को दी सीख, जानें क्या कहा

Swapnil Yadav

डीएम ने विधि-विधान से पूजा कर धान क्रय केंद्र का किया शुभारंभ : किसान को मिठाई खिला कर दिया सम्मान, की ये अपील

Sunil Kumar Rai

देवरिया में 4 शिक्षक निलंबित : बीएसए और आधा दर्जन अफसरों पर भी गिरी गाज, डीएम के एक्शन से शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप

Sunil Kumar Rai

सिर्फ भाजपा ने दिया अनुसूचित जनजाति को सम्मान : राधेश्याम

Abhishek Kumar Rai

BIG ACTION : भारत सरकार ने 7 भारतीय और एक पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल ब्लॉक किया, आपत्तिजनक कंटेट को मिले 114 करोड़ से ज्यादा व्यूज

Abhishek Kumar Rai

हिंदी में शुरू हुई MBBS की पढ़ाई : गृह मंत्री अमित शाह ने किया शुभारंभ, इंजीनियरिंग की किताबों का 8 भाषाओं में हो रहा अनुवाद

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!