खबरेंदेवरिया

डीएम की जांच में दो दर्जन से अधिक कर्मचारी मिले अनुपस्थित : हुआ ये एक्शन, इन कार्यालयों में चला चेकिंग अभियान

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Deoria Jitendra Pratap Singh IAS) के नेतृत्व में बुधवार प्रातः 10.10 बजे जिला पंचायत परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों में उपस्थिति जांचने के लिए सघन अभियान चलाया गया। जिला पंचायत कार्यालय, राज्य कर विभाग, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी कार्यालय सहित विभिन्न कार्यालयों के दर्जनों कर्मचारी अनुपस्थित मिले। अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के साथ स्पष्टीकरण तलब किया गया है।

जिलाधिकारी के निरीक्षण में राज्य कर विभाग से सुधीर सिंह वाहन चालक, संजय भारती आशुलिपिक, उर्मिला राय प्रधान सहायक, मनोज कुमार प्रधान सहायक, दिलीप कुमार वाहन चालक, दिक्षा पांडेय आशुलिपिक, सुमन देवी कनिष्ठ सहायक, राजेश कुमार पांडेय वरिष्ट सहायक, रीना मनोरंजन कर निरीक्षक अनुपस्थित पाये गये।

डीएम की जांच में जिला पंचायत कार्यालय के परमात्मा सिंह लेखाकार, राजेश कुमार तिवारी अनुभागीय लिपिक, मंजू सिंह वरिष्ठ लिपिक, रेखारानी वरिष्ठ लिपिक, पवन कुमार वर्मा कम्प्यूटर ऑपरेटर, रामबालक लिपिक, शैलेन्द्र कुमार गौड़ लिपिक, कुसुम भारती अनुपस्थित पायी गयी। सरदार चतुर्थ श्रेणी कर्मी (आकस्मिक अवकाश किन्तु कारण स्पष्ट नहीं होने पर) इनका भी स्पष्टीकरण तलब किये जाने का निर्देश दिया गया। 

        

जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव ने विभिन्न कार्यालयों जैसे बेसिक शिक्षा, उप निदेशक कृषि कार्यालय एवं भूमि संरक्षण कार्यालय में कर्मियों की उपस्थिति जांची, जिसमें दिनेश्वर कुमार दीपक वरिष्ठ सहायक, उमेश चन्द्र पाण्डेय कनिष्ठ सहायक, बीर बहादुर गुप्ता, उमेश चन्द्र अनुचर, अभय पासवान डीसी सिविल, शशि मिश्रा, अखिलेश्वर कुमार, सफीउद्दीन आदि कर्मचारी अनुपस्थित मिले। उप निदेशक कृषि एवं भूमि संरक्षण कार्यालय के कर्मी उपस्थित पाये गये। अन्य कर्मी के संबंध में उप निदेशक कृषि ने बताया कि पराली जलाने से रोकने के लिए जन जागरुकता अभियान के अन्तर्गत प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाने के कार्यक्रम में कलेक्ट्रेट में उपस्थित हैं। 

Related posts

यूपी में बनेंगे एकीकृत न्यायालय परिसर : एक छत के नीचे होंगे सारे कोर्ट, योगी सरकार ने दिए 400 करोड़

Harindra Kumar Rai

अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को मिले बेहतर सुविधा : मुख्यमंत्री योगी

Shweta Sharma

देवरिया : घंटों गुल रही 100 घरों और 50 दुकानों की बिजली, जानें वजह

Sunil Kumar Rai

बड़ी खबर : यूपी के करोड़ों लोगों को बीमारियों से बचाने के लिए योगी सरकार ने शुरू किया मिशन, सीएम ने निवासियों से की ये अपील

Harindra Kumar Rai

BIG NEWS : कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के प्रयासों से देवरिया को मिली 64 नलकूपों की सौगात, सीएम का जताया आभार

Sunil Kumar Rai

Deoria news : देवरिया के 8 ब्लॉक में अब तक नहीं शुरू हुए गौ आश्रय स्थल, मुख्य विकास अधिकारी ने मांगा जवाब

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!