खबरेंदेवरिया

जरूरी खबर : निकाय चुनाव की वोटर लिस्ट का इन तिथियों के अनुसार होगा पुनरीक्षण, 4 नवंबर तक शामिल कराएं नाम

Deoria News : जिला मजिस्ट्रेट और जिला निर्वाचन अधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Deoria Jitendra Pratap Singh IAS) ने निर्देशित किया है कि समस्त नगर पालिका परिषदों एवं नगर पंचायत की निर्वाचक नामावलियों का राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित समय सारिणी के अनुसार पुनरीक्षण किया जायेगा।

जिलाधिकारी ने बताया कि –
-ड्राफ्ट निर्वाचक नामावली की प्रकाशन की तिथि 31 अक्टूबर
-ड्राफ्ट के रूप में प्रकाशित निर्वाचक नामावली का निरीक्षण तथा दावे एवं आपत्तियाँ प्राप्त करने की तिथि 01 से 07 नवंबर
-दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण करने की तिथि 8 से 12 नवंबर
-दावे और आपत्तियों के निस्तारण के उपरान्त पूरक सूचियों की पाण्डुलिपियों की तैयारी तथा उन्हें मूल सूची में यथा स्थान समाहित करने की तिथि 14 से 17 नवंबर तथा
-अन्तिम रूप से तैयार निर्वाचक नामावलियों का जनसामान्य के लिए प्रकाशन की तिथि 18 नवंबर निर्धारित की गई है।

जिलाधिकारी ने बताया है कि नगरीय निकायों की निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण कार्यक्रम समस्त सम्बन्धित कार्यालयों के सूचना पट्टों पर प्रदर्शित किया जायेगा। मतदाता अपना नाम सम्मिलित किए जाने के लिए 1 नवम्बर, 2022 से 4 नवम्बर, 2022 तक की अवधि में आयोग की वेबसाइट http://sec.up.nic.in पर भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

डीएम ने बताया है कि नगरीय निकायों की निर्वाचक नामावली तैयार कराकर उनके निर्वाचनों का अधीक्षण, निर्देशन एवं नियन्त्रण करना आयोग का संवैधानिक दायित्व है। निर्धारित समय सारिणी के अनुसार निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण का कार्य पूर्ण कराया जायेगा। किसी भी परिस्थिति में समय सीमा बढ़ायी नहीं जायेगी। निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण के दौरान पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश दिवसों में सम्बन्धित कार्यालय खुले रहेगें, तथा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रक्रिया पूर्ण करायी जायेगी।

Related posts

मंथन : एमिटी यूनिवर्सिटी के सम्मेलन में जुटे दिग्गज, जानें क्या बोले एक्सपर्ट

Harindra Kumar Rai

जरूरी खबर : पीएम मत्स्य सम्पदा योजना के आवेदक करें ये काम, नहीं तो निरस्त हो जाएगा एप्लीकेशन

Abhishek Kumar Rai

ऑपरेशन कायाकल्प में देवरिया की जबरदस्त छलांग : डीएम और सीडीओ की अगुवाई में 66वें से टॉप टेन में हुआ शामिल

Rajeev Singh

Deoria News : भटनी में आरएसएस ने निकाला पथ संचलन, लोगों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

Sunil Kumar Rai

बिना एसएमएस कटाई करते कंबाइन होगी जब्त : पराली जलाने पर देना होगा जुर्माना, पढ़ें प्रशासन की पूरी तैयारी

Sunil Kumar Rai

यूपी : मुख्यमंत्री आरोग्य मेले से ग्रामीण समाज में बदला स्वास्थ्य का स्तर, 1 करोड़ से ज्यादा लोगों ने लिया लाभ

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!