खबरेंदेवरिया

ऑपरेशन कायाकल्प में देवरिया की जबरदस्त छलांग : डीएम और सीडीओ की अगुवाई में 66वें से टॉप टेन में हुआ शामिल

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार के सतत अनुश्रवण व प्रभावी क्रियान्वयन से परिषदीय विद्यालयों के कायाकल्प में अच्छा कार्य करने पर जनपद को प्रदेश में 9वां स्थान प्राप्त हुआ है।

महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत जनपद के ग्रामीण एवं नगरीय शहरी क्षेत्र में अवस्थित समस्त 2120 परिषदीय विद्यालयों को मूलभूत अवस्थापना सुविधाओं का मूल्यांकन थर्ड पार्टी द्वारा 20 अप्रैल से 20 मई तक कराया जाना निर्देशित था।

जिसके अनुपालन में कुल 2120 परिषदीय विद्यालयों का स्वतंत्र जियो टैग सर्वेक्षण – फेज-5 करने हेतु नामित कुल 114 डायट प्रशिक्षुओं 25 अप्रैल, 2023 को मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार की अध्यक्षता में उन्मुखीकरण किया गया तथा निर्देशित किया गया था कि महानिदेशक, स्कूल शिक्षा, उप्र लखनऊ द्वारा निर्धारित निर्देशों के आधार पर जिओ टैग सर्वेक्षण किया जाए।

इसके क्रम में नामित डायट प्रशिक्षुओं द्वारा कुल 2120 विद्यालयों का अपने-अपने आवंटित विद्यालयों का जिओ टैग सर्वेक्षण शत प्रतिशत निर्धारित अवधि में पूर्ण किया गया।

महानिदेशक स्कूल शिक्षा उप्र लखनऊ द्वारा सोमवार को प्रदेश के सभी जिलों का जिओ टैग सर्वेक्षण की रिपोर्ट जारी किया गया, जिसमें जनपद देवरिया, प्रदेश में 87 प्रतिशत के साथ पूर्व में हुये जियो टैग सर्वेक्षण में 66वें स्थान से 9वें स्थान पर पाया गया है।

Related posts

यूपी का इंफ्रास्ट्रक्चर बना मॉडल : दुनिया भर के निवेशक बने कायल, 3000 किमी नए मार्ग और 125 से अधिक फ्लाई ओवर हुए तैयार

Sunil Kumar Rai

Amrit Mahotsav : सीएम योगी ने वीरता पुरस्कार से पुरस्कृत वीरों और परिजनों को किया सम्मानित, उनके योगदान की दिलाई याद

Sunil Kumar Rai

देवरिया में भाजपा के बूथ सत्यापन अधिकारियों की हुई कार्यशाला : एमएलए शलभ मणि त्रिपाठी ने दिए टिप्स

Abhishek Kumar Rai

मुख्यमंत्री योगी ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 123वीं जयंती पर किया नमन : जानें कैसे बने वह देश की एकात्मता और अखंडता की पहचान

Rajeev Singh

DEORIA : महीने के तीसरे बुधवार को होगा किसान दिवस का आयोजन, डीएम करेंगे अध्यक्षता

Sunil Kumar Rai

BBC पर इनकम टैक्स की छापेमारी : विपक्ष ने बताया अघोषित आपातकाल, पढ़ें पूरा मामला

Pushpanjali Srivastava
error: Content is protected !!