उत्तर प्रदेशखबरें

यूपी : मुख्यमंत्री आरोग्य मेले से ग्रामीण समाज में बदला स्वास्थ्य का स्तर, 1 करोड़ से ज्यादा लोगों ने लिया लाभ

Uttar Pradesh : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि (Yogi Adityanath) ने कहा कि गांवों में स्वास्थ्य सुविधाओं एवं सेवाओं की सहज उपलब्धता के लिए ‘मुख्यमंत्री आरोग्य मेला’ उपयोगी सिद्ध हो रहा है। अब तक प्रदेश में 43 ‘मुख्यमंत्री आरोग्य मेले’ का आयोजन किया गया है।

इसमें 1 करोड़ से अधिक लोगों ने विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ लिया। पिछले रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का लगभग 1.21 लाख लोगों ने लाभ उठाया। उन्होंने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर आयोजित होने वाले मेलों से अधिकाधिक लोगों को लाभान्वित कराया जाए।

काम करे टीम यूपी

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) के दिशा-निर्देशन में पिछले 5 वर्ष में उत्तर प्रदेश देश में औद्योगिक निवेश के सबसे आकर्षक राज्य के रूप में राष्ट्रीय पटल पर उभर कर आया है। ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ (Ease of Doing Business) रैंकिंग में प्रदेश का देश में दूसरा स्थान है। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश को इस रैंकिंग में प्रथम स्थान पर लाने के लक्ष्य के साथ ‘टीम यूपी’ को काम करना होगा।

तीसरी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का आयोजन हो

सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार को यूपी इन्वेस्टर्स समिट में 4.68 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के निवेश प्रस्ताव मिले थे। इनमें से 3 लाख करोड़ रुपये से अधिक के प्रस्ताव आज धरातल पर साकार हो रहे हैं। उन्होंने निर्देशित किया कि आगामी जून माह में प्रदेश में प्रस्तावित तीसरी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं। यह आयोजन ‘नए भारत के नए उत्तर प्रदेश’ की आकांक्षाओं को उड़ान देने वाला होगा।

नियमों को सरल बनाएं

मुख्यमंत्री ने निर्देशित किया कि निजी क्षेत्र में विश्वविद्यालय स्थापित करने की इच्छुक संस्थाओं को सरकार की ओर से सभी जरूरी सहयोग दिया जाए। उन्होंने कहा कि स्थापना संबंधी नियमों, अर्हताओं को यथासंभव सरल भी किया गया है। ऐसे प्रस्तावों को कतई लंबित न रखा जाए।

नियुक्तियां की जाएं

उन्होंने कहा कि नवस्थापित मां शाकुम्भरी राज्य विश्वविद्यालय सहारनपुर, राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय अलीगढ़ तथा महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय आजमगढ़ में पूर्णकालिक कुलसचिव, सहायक कुलसचिव, परीक्षा नियंत्रक और वित्त अधिकारी की तत्काल नियुक्ति की जाए। इन विश्वविद्यालयों की कार्यपरिषद, विद्यापरिषद व अन्य निकायों के गठन का कार्य यथाशीघ्र कराया जाए।

Related posts

DEORIA BREAKING : जल जीवन मिशन से जुड़ी दो फर्मों को नोटिस जारी, लापरवाह अफसरों पर होगी कार्रवाई

Sunil Kumar Rai

एक नवंबर से होगी धान की खरीद : हर किसान की फसल खरीदी जाएगी, डीएम ने दो अधिकारियों का वेतन रोका, जानें क्या कहा

Harindra Kumar Rai

‘शिक्षा चौपाल’ से विद्यालयों को निपुण बनाने की तैयारी में योगी सरकार : हर महीने 3 गांवों में होगा ये खास आयोजन

Sunil Kumar Rai

Deoria news : 17 सितंबर से सेवा पखवाड़ा में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगी भाजपा, एमएलए शलभ मणि ने कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह

Abhishek Kumar Rai

एक सप्ताह में यूपी का हर पुलिस थाना होगा सीसीटीवी से लैस : सीएम योगी ने सेफ सिटी प्रोजेक्ट में मांगा जनसहयोग

Sunil Kumar Rai

पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का शुभारंभ : सज कर तैयार हुई राजधानी

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!