खबरेंदेवरिया

National Unity Day 2022 : एकता की दौड़ लगा कर लौहपुरुष वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाएगा देवरिया, डीएम ने हर विभाग को दी जिम्मेदारी

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (Deoria DM Jitendra Pratap Singh IAS) ने बताया है कि जनपद में 31 अक्टूबर 2022 को भारतरत्न लौहपुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल (Vallabhbhai Jhaverbhai Patel) की जंयती को ‘‘राष्ट्रीय एकता दिवस’’ के रूप में मनाया जाएगा।

जिलाधिकारी ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को भव्यता एवं गरिमा के साथ जनपद में मनाये जाने के लिए समस्त सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है। उन्होंने समस्त कार्यालयाध्यक्षों को निर्देश दिया है कि राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाए।

उन्होंने पुलिस विभाग को निर्देश दिया है कि राष्ट्रीय अखण्डता और सुरक्षा की भावना को मजबूती प्रदान करने के लिए जहाँ भी सम्भव हो, राज्य पुलिस और अन्य वर्दीधारी बलों या इकाईयों और अन्य एजेन्सियों द्वारा मार्च पास्ट का आयोजन किया जाये। डीएम ने जिला क्रीडा अधिकारी को निर्देश दिया है कि वे एकता दौड़ का आयोजन कराना सुनिश्चित करें।

उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जेल अधीक्षक को निर्देश दिया है कि वह कारागृहों में राष्ट्रीय एकता पर आधारित कार्यक्रम आयोजित करें। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया है कि वह प्रातः 7 बजे से 9 बजे के मध्य प्रत्येक ग्राम पंचायत में समाज के सभी वर्गों के लोगों को सम्मिलित करते हुए राष्ट्रीय एकता के संदेश एवं भावना को बढ़ाने के लिए एकता दौड़ का आयोजन कराना सुनिश्चित करें।

Related posts

प्रचार वाहन किसानों को करेगी जागरूक : गांवों में लगेगी गोष्ठी, फसल अवशेष के निस्तारण के लिए बांटे जाएंगे ये यंत्र

Abhishek Kumar Rai

देवरिया के सभी स्कूल 7 जनवरी तक रहेंगे बंद : डीएम ने कड़ाई से पालन कराने का दिया आदेश

Sunil Kumar Rai

बजट सत्र से पहले विधानसभा में जमकर हंगामा : विधायकों और पत्रकारों से बदसलूकी

Pushpanjali Srivastava

Admission : आईटीआई में दाखिले की अंतिम तिथि 4 सितंबर, हर संस्थान के लिए लागू होंगी तिथियां

Satyendra Kr Vishwakarma

डीएम और एसपी ने जल भराव क्षेत्र का किया दौरा : फसल को हुई क्षति का होगा आकलन, प्रशासन ने की तैयारी

Satyendra Kr Vishwakarma

देवरिया : जिले में 2100 पुलिसकर्मी और 1100 होमगार्ड करेंगे बैलेट पेपर से मतदान, ये है प्रक्रिया

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!