खबरेंदेवरिया

जरूरी खबर : पीएम मत्स्य सम्पदा योजना के आवेदक करें ये काम, नहीं तो निरस्त हो जाएगा एप्लीकेशन

Deoria News : मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य पालक विकास अभिकरण देवरिया नंद किशोर ने बताया कि प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए 01 जुलाई 2022 से 30 सितंबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन लिए गए थे।

फिलहाल इसके सत्यापन की कार्रवाई गतिमान है। कुछ आवेदकों के आवश्यक दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, ड्राईविंग लाइसेंस, खतौनी आदि पोर्टल पर अपलोड नहीं किया गया है। इससे सत्यापन में समस्या आ रही है।

इसलिए उनके आवेदन पत्र इस आशय से वापस किए जा रहे हैं कि आवेदनकर्ता तीन दिवस के अंदर अपने अपूर्ण दस्तावेज अपने आईडी -पासवर्ड से लॉगिन कर आवश्यक अभिलेख अपलोड कर आवेदन पूर्ण कर लें। अन्यथा की स्थिति में आवेदन अपूर्ण मानते हुए निरस्त कर दिया जाएगा।

सीईओ ने आवेदकों से अनुरोध किया है कि किसी भी प्रकार की जानकारी एवम समाधान के लिए विकास भवन स्थित मत्स्य विभाग के कार्यालय में अथवा मोबाइल नम्बर 9450097711, 7318209819, 9415101051 पर सम्पर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Related posts

सुरहा ताल में होगा विद्युत उत्पादन : सांसद रविंद्र कुशवाहा ने दिया फ्लोटिंग सोलर प्लांट लगाने का सुझाव

Sunil Kumar Rai

UP Cabinet Decisions : यूपी कैबिनेट ने जल से लेकर जहाज तक के प्रस्तावों को दी मंजूरी, पढ़ें मंत्रिपरिषद के सभी फैसले

Sunil Kumar Rai

नगर निकाय चुनाव 2022 : अल्पसंख्यक उम्मीदवारों को मौका देगी बीजेपी, देवरिया में बनी ये खास रणनीति

Rajeev Singh

Lok Adalat : देवरिया में 4 दिन लगेगी लोक अदालत, इस एक्ट के मामले विशेष रूप से सुलझाए जाएंगे

Sunil Kumar Rai

Syama Prasad Mukherjee : सांसद ने देवरिया में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा का किया अनावरण

Rajeev Singh

गोरखपुर रेलवे स्टेशन की ये तस्वीरें देख रह जाएंगे दंग : पीएम मोदी ने साझा की पिक्चर्स, देखें

Shweta Sharma
error: Content is protected !!