खबरेंदेवरिया

Nagar Nikay Election 2022 : देवरिया को फतह करने की तैयारी में भाजपा, हर वार्ड के लिए बन रही स्ट्रेटजी

Deoria News : देवरिया नगर निकाय चुनाव के सिलसिले में भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party Deoria) ने वार्ड 23 राघव नगर पश्चिमी के वार्ड संयोजक अखिलेश मिश्र के आवास पर बैठक की।

बैठक को सम्बोधित करते हुये नगर पालिका चुनाव संयोजक नित्यानंद पाण्डेय ने कहा कि आगे होने वाले नगर निकाय चुनाव में भाजपा शानदार प्रदर्शन करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के नेतृत्व में नगर निकाय चुनाव बहुत ही शानदार तरीके से लड़ा जाएगा तथा जीत हासिल की जाएगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने स्वास्थ्य, शिक्षा, रक्षा, रोजगार, गांव, गरीब, किसान, महिला, नौजवान आदि के लिए प्रभावी कार्य किया है। भाजपा सरकार के इन्ही कार्यों की बदौलत विपक्ष को धूल चटाते हुये निकाय चुनाव जीतकर ट्रिपल इंजन की सरकार बनायेंगे।

नगर अध्यक्ष संजय पाण्डेय ने कहा कि इस चुनाव में बूथ संयोजक और सह संयोजक की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण है। इनके कार्यों की बदौलत हम बूथ जीतेंगे और अगर हमने बूथ जीता, तो चुनाव जीता।

इस दौरान सभासद नित्यानंद पाण्डेय, अम्बिकेश पाण्डेय, सभासद वीरेन्द्र सिंह, सभासद आशुतोष तिवारी, गोविन्द मणि, पूर्व सभासद मनमोहन मिश्र, रत्नेश्वर गर्ग, अखिलेश मिश्र, अजित मिश्र, दुर्गेशनाथ त्रिपाठी, एडवोकेट अमित कुमार दूबे, दीपक श्रीवास्तव, राम विष्णु मणि, संतोष तिवारी, शिवशंकर गुप्ता, अमित श्रीवास्तव, धर्मेन्द्र गुप्ता, सुयश दूबे आदि रहे।

Related posts

Deoria News : श्रमिकों के रजिस्ट्रेशन के लिए सभी जन सेवा केन्द्रों पर 29 अगस्त से लगेगा कैंप, साथ लेकर जाएं ये दस्तावेज

Sunil Kumar Rai

तैयारी : फॉर्मूले के अनुसार आवंटित होगी नगरों के विकास के लिए धनराशि, योगी कैबिनेट ने मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना को दी मंजूरी

Sunil Kumar Rai

BIG NEWS : एसपी संकल्प शर्मा ने 17 दारोगा के तबादले किए, जानें किसे कहां मिली नई तैनाती

Sunil Kumar Rai

Deoria News : जल जीवन मिशन में सुस्ती पर दो फर्मों को नोटिस जारी, सीडीओ ने 10 दिन की मोहलत दी

Abhishek Kumar Rai

लू से बचाव को बरतें ये एहतियात : राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने जारी की गाइडलाइन, देवरिया प्रशासन ने की लोगों से अपील

Abhishek Kumar Rai

Deoria News : देवरिया में गिराई जाएंगी दर्जनों इमारतें, 23 अगस्त को ध्वस्तीकरण के लिए होगी नीलामी

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!