उत्तर प्रदेशखबरें

यूपी में 1 अप्रैल से शुरू होगा स्कूल चलो अभियान : सीएम योगी ने सांसद से लेकर ग्राम प्रधान तक की जिम्मेदारी तय की

Uttar Pradesh : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सतत, समन्वित प्रयासों से बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में बच्चों के नामांकन में अभूतपूर्व सुधार हुआ है। इस वर्ष आगामी 01 अप्रैल से प्रदेशव्यापी ‘स्कूल चलो अभियान’ प्रारंभ किया जा रहा है।

संचारी रोग अभियान की भांति इस स्कूल चलो अभियान में सांसद, विधायक, जिला/ क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधान सहित हर जनप्रतिनिधि की होगी सहभगिता सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने कहा कि स्वामित्व, घरौनी और वरासत जैसे कार्यक्रमों ने आमजनमानस को बड़ी सुविधा प्रदान करने में सफलता प्राप्त की है। इनकी अद्यतन स्थिति की समीक्षा की जाए।

अब तक 60 लाख से अधिक ग्रामीणों को घरौनी प्रदान की जा चुकी है। ड्रोन सर्वेक्षण के कार्य भी पूरा हो चुका है। हमारा लक्ष्य हो कि इस वर्ष के अंत तक सभी पात्र ग्रामीणों को उनके घरों का मालिकाना हक देने वाला प्रमाण पत्र “घरौनी” मिल जाए।

सीएम ने कहा कि बड़े शहरों में ट्रैफिक जाम की समस्या है। इसके लिए ठोस कार्ययोजना बनाकर कार्य किया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रदेश के किसी भी जनपद में अवैध टैक्सी स्टैंड, बस स्टैंड/रिक्शा स्टैंड संचालित न हों।

ऐसे स्टैंड पर अवैध वसूली होने को बढ़ावा देते हैं। जहां कहीं भी ऐसी गतिविधियां संचालित हो रही हों, उन्हें तत्काल बंद कराया जाए। रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों और वाहन पार्किंग स्टैंड के लिए स्थान चिन्हित हों। रास्ता जाम कर स्टैंड न बनाये जाएं।

उन्होंने कहा कि औद्योगिक परियोजनाओं को जमीन पर उतारने के लिए लैंडबैंक बड़ी आवश्यकता है। सभी विकास प्राधिकरणों को लैंडबैंक विस्तार के लिए मिशन मोड में काम करना होगा।

प्रदेश के विकास की दृष्टि से उपयोगी औद्योगिक इकाइयों के लिए भूमि की कोई कमी नहीं है। राजस्व विभाग, औद्योगिक विकास विभाग और विकास प्राधिकरण समन्वय के साथ लैंडबैंक विस्तार के लिए कार्य करें।

Related posts

BIG NEWS : वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना और राज्य मंत्री दिनेश खटीक आज आएंगे देवरिया, इन कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

Sunil Kumar Rai

तैयारी : वर्ष 2030 तक 300 अरब अमेरिकी डॉलर की जैव अर्थव्यवस्था बनेगा भारत, जानें कैसे हासिल होगा ये लक्ष्य

Abhishek Kumar Rai

BIG NEWS : एसपी संकल्प शर्मा ने 17 दारोगा के तबादले किए, जानें किसे कहां मिली नई तैनाती

Sunil Kumar Rai

देवरिया में सड़क सुरक्षा पखवाड़े का हुआ शुभारंभ : शलभ मणि त्रिपाठी ने जागरूकता रैली को किया रवाना, दिलाई शपथ

Sunil Kumar Rai

जिम्मेदारी : अगले दो साल में यूपी की आधी आबादी को मिलेगा स्वच्छ पानी, पढ़ें सरकार का पूरा प्लान

Sunil Kumar Rai

सीएम योगी आदित्यनाथ का आदेश : त्योहारों में कायम रहे कानून-व्यवस्था, जमाखोरों के खिलाफ हो एक्शन

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!