खबरेंदेवरिया

Deoria News : मुख्य राजस्व अधिकारी और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने वरासत अभियान का जाना हाल, इस गांव पहुंचे थे

Deoria News : मुख्य राजस्व अधिकारी अमृत लाल बिंद तथा ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, एसडीएम गुंजन द्विवेदी ने गुरुवार को सलेमपुर तहसील के तुरी गांव में वरासत दर्ज करने के कार्य का सत्यापन किया।

इस दौरान मुख्य राजस्व अधिकारी ने मौके पर मौजूद लेखपाल को प्राथमिकता के आधार पर वरासत दर्ज करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि 20 जून तक निर्विवादित वरासत दर्ज करने के लिए विशेष अभियान चल रहा है। काश्तकार, किसान एवं अन्य ऐसे सभी लोग जिनका वरासत प्रकरण लंबित है, वे इस अभियान का लाभ उठा सकते हैं।

डीएम ने मांगी लिस्ट

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Jitendra Pratap Singh IAS) ने जनपद में चल रहे निर्विवादित वरासत दर्ज करने के विशेष अभियान में अभी तक अपने-अपने ग्राम सभा में खतौनी न पढ़ने वाले एवं इस कार्य में लापरवाही बरतने वाले लेखपालों की सूची तलब की है। उन्होंने कहा कि निर्विवादित वरासत दर्ज करने के शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निस्तारित हों मामले

जिलाधिकारी वर्चुअल माध्यम से अभियान की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने बताया कि निर्विवादित वरासत दर्ज करने के विशेष अभियान के तहत अभी तक जनपद में कुल 6501 आवेदन आये हैं, जिनमें से 5850 का निस्तारण हो चुका है। शेष 645 प्रकरण अभी लंबित हैं, जिनके समयबद्ध निस्तारण के आदेश दिए गए हैं।

इतने आवेदन मिले

विशेष अभियान के तहत देवरिया सदर में अभी तक कुल 2390 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 2273 का निस्तारण कर दिया गया है। सलेमपुर तहसील में कुल 1400 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 1153 निस्तारित हो चुके हैं। रुद्रपुर तहसील में 1071 में 1019, बरहज में 680 में 576 तथा भाटपाररानी में 960 में से 829 प्रकरण निस्तारित हो चुके हैं।

मिली चार्जशीट

उपजिलाधिकारी सदर ने बताया कि तहसील में शून्य आवेदन वाले ग्रामों की संख्या 27 है तथा शून्य से 5 आवेदन वाले 180 ग्राम हैं। इस पर डीएम ने आदेश दिया कि अभी तक जिन ग्राम पंचायतों में अभी तक खतौनी नहीं पढ़ी गई है, उन ग्रामों को चिन्हित करते हुए संबंधित लेखपालों को चार्जशीट दी जाए।

Related posts

वोटर लिस्ट में संशोधन के लिए आज चल रहा विशेष अभियान : हर बूथ पर मौजूद रहेंगे बीएलओ, भरने होंगे ये फॉर्म

Sunil Kumar Rai

देवरिया में बोले कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही : भष्टाचारी और अपराधी कर रहे भाजपा का विरोध, दो दिग्गजों की प्रतिमा का किया अनावरण

Abhishek Kumar Rai

अनुसूचित मोर्चा के जरिए मतदाताओं को साधेगी भाजपा : देवरिया में 25 फरवरी को होगा प्रशिक्षण

Laxmi Srivastava

उत्तर प्रदेश : सीएम योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में मनाया ‘शिक्षक दिवस,’ पिछली सरकारों पर साधा निशाना

Satyendra Kr Vishwakarma

Deoria News : 33 लाख पेड़ लगाएगा देवरिया प्रशासन, हर विभाग को मिला टारगेट, गंगा आरती की बनी योजना

Abhishek Kumar Rai

जरूरी खबर : नरेंद्र मोदी सरकार ने गेंहू खरीद की तिथि बढ़ाई, राज्य सरकारों को जारी हुए दिशानिर्देश

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!