खबरेंदेवरिया

Rani Laxmi Bai Jayanti : विद्यार्थी परिषद ने देवरिया में शोभा यात्रा निकाली, वीरांगनाओं की वेशभूषा में सजीं छात्राओं ने जगाया जोश

Deoria News : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद देवरिया (Akhil Bhartiya Vidyarthi Parishad-ABVP) ने रानी लक्ष्मीबाई की जयंती के अवसर पर शहर में शोभा यात्रा निकाली। शोभा यात्रा सुभाष चौक से शुरू हो कर मालवीय रोड, अंसारी रोड, कोतवाली रोड होते हुए रामलीला मैदान के सामने स्थित शहीद रामचंद्र विद्यार्थी स्मारक पर जा कर समाप्त हुई। शोभा यात्रा के संयोजक के रूप में सविनय पाण्डेय उपस्थित रहे।

शोभा यात्रा में विभिन्न विद्यायल की छात्राओं ने रानी लक्ष्मीबाई एवं अन्य वीरांगनाओं का रूप धारण कर शोभा यात्रा की शोभा बढ़ाई। यात्रा को संबोधित करते हुए जिला संयोजक सौम्य वत्स मिश्र ने कहा कि भारत की आजादी की लड़ाई में रानी लक्ष्मीबाई ने अंग्रेजी फौज से लड़ते हुए वीरगति पाई थी। एक नारी होकर उन्होंने जिस साहस का परिचय दिया, वह अदभुत है। इसके कारण उनका नाम इतिहास में अमर है।

जिला सह संयोजक कुलदीप पाण्डेय ने कहा कि झांसी की रानी लक्ष्मीबाई ने भारत और झांसी की आजादी के लिए बलिदान दिया था। लक्ष्मीबाई मदद के लिए ग्वालियर के तत्कालीन महाराज सिंधिया के पास गई थीं, किंतु सिंधिया ने अंग्रेजों का साथ दिया और महारानी लक्ष्मीबाई से मिलने की बजाय वह आगरा चले गए थे। अंग्रेजों को लक्ष्मी बाई के बारे में सटीक सूचना मिल गई थी और उन्होंने लक्ष्मीबाई को घेरकर हमला कर दिया था। यदि गद्दारी नहीं की जाती तो लक्ष्मीबाई को उस समय बलिदान नहीं देना पड़ता। तब इस देश की कहानी कुछ और होती।

इस अवसर पर विभाग संगठन मंत्री अवनीश राय मानस, जिला सह संयोजक कुलदीप पाण्डेय , विभाग सह संयोजक गौरव राय, देवव्रत पाण्डेय (नगर सह मंत्री, लार), अभिषेक चतुर्वेदी, सिद्धार्थ सिंह कुशवाहा, धीरज सिंह, अंबिकेश चौरसिया, शुभम पाण्डेय, स्नेहा श्रीवास्तव, रिया, संजना, अमृता, प्रिया, देविका, अंशिका, प्रियंका सिंह, सोनाली, आराध्या, सोनम समेत अनेक छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही।

Related posts

BREAKING : देवरिया, गोरखपुर के एआरटीओ समेत 28 का तबादला, आशुतोष शुक्ला को मिली कमान, देखें पूरी लिस्ट

Sunil Kumar Rai

अभाविप ने 622 प्रतिभावान छात्रों को किया सम्मानित : पुलिस उपाधीक्षक अंशुमान श्रीवास्तव ने दिया सम्मान, जानें क्या कहा

Sunil Kumar Rai

देवरिया : गौरी बाजार पुलिस की अजब कार्यशैली, तीन हफ्ते पहले दिए शिकायती पत्र पर अब तक नहीं हुआ एक्शन

Sunil Kumar Rai

देवरिया में दो हजार लोगों ने मानव श्रृंखला बना कर दिया खास संदेश : डीएम एपी सिंह और एसपी संकल्प शर्मा ने दिलाई ये शपथ

Sunil Kumar Rai

सिधुवा डबल मर्डर केस : देवरिया में चाचा-भतीजा दोहरे हत्याकांड में 11 पर मुकदमा दर्ज, पुलिस ने बरती सख्ती

Abhishek Kumar Rai

Rooftop Solar Project : रूफटॉप सोलर प्रोजेक्ट के लिए पोर्टल का पीएम ने किया शुभारंभ, आवेदन में मिलेगी सहूलियत

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!