खबरेंदेवरिया

देवरिया में आरंभ हुआ एनसीसी का मेगा कैंप : 600 से अधिक कैडेट्स ले रहे प्रशिक्षण, इन विद्यालयों ने लिया हिस्सा

Deoria News : राजकीय पॉलिटेक्निक देवरिया (Government Polytechnic Deoria) में 49वीं उत्तर प्रदेश वाहिनी एनसीसी देवरिया द्वारा मंगलवार से एनसीसी कैंप वार्षिक प्रशिक्षण शिविर संख्या-162 का संचालन प्रारंभ हो गया है। इस एनसीसी कैंप के कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल एके सिंह ने बताया कि इस कैंप में देवरिया और आसपास के जिलों के लगभग 600 कैडेट प्रतिभाग कर रहे हैं तथा यह कैंप आगामी 7 दिनों तक संचालित होगा।

कैंप के दौरान एनसीसी कैडेट्स को मैप रीडिंग, ड्रिल, फायरिंग, फील्ड क्राफ्ट बैटल क्राफ्ट, वेपन ट्रेनिंग जैसे आर्मी विषयों के साथ एनवायरमेंट अवेयरनेस और पर्सनालिटी डेवलपमेंट जैसे विषयों के बारे में भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। कैंप के दौरान आगामी एनसीसी ‘बी’ व ‘सी’ प्रमाण पत्र परीक्षाओं पर फोकस करते हुए एनसीसी कैडेट्स को ट्रेनिंग दी जाएगी।

कैंप के पहले दिन प्रतिभाग करने आने वाले एनसीसी कैडेट्स को रिसेप्शन पर उनके कैम्प कागजात व मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट देखकर प्रवेश दिया गया। तत्पश्चात उन्हें उनकी लिविंग एरिया में भेज दिया गया और कैम्प में होने वाली ट्रेनिंग का कार्यक्रम समझाया गया। फिर उनसे ट्रेनिंग एरिया दुरुस्त कराई गई।

इस एनसीसी कैंप में राजकीय पॉलिटेक्निक देवरिया, बाबा राघव दास भगवान दास स्नातकोत्तर महाविद्यालय बरहज, अभयानंद शिक्षण संस्थान शिवधरिया, अनंत आदर्श इंटर कॉलेज गनियारी, बाहर सिंह श्रीनेत इंटर कॉलेज इंदूपुर, एसएसबीएल इंटर कॉलेज देवरिया, भरोसा घर मिशन इंटर कॉलेज भागलपुर, बबुआ जी स्नातक महाविद्यालय पिंडी, पावानगर महावीर इंटर कॉलेज फाजिलनगर, पिंडी इंटर कॉलेज पिंडी, कस्तूरबा गांधी बालिका इंटर कॉलेज देवरिया के एनसीसी कैडेट्स विभाग करेंगे।

Related posts

Teachers Day 2022 : देवरिया की शिक्षिका मनोरमा द्विवेदी को मिला राज्य शिक्षक पुरस्कार, सांसद और जिलाधिकारी ने किया सम्मानित

Sunil Kumar Rai

एक्सीडेंट में हर घंटे 15 लोगों की मौत : जागरूकता के लिए शुरू हुआ अभियान, डीएम और एसपी ने की अपील

Abhishek Kumar Rai

डीएम और एसपी ने आपदा प्रभावितों को वितरित की राहत सामग्री : रेड क्रॉस सोसाइटी देवरिया की तारीफ की, जानें क्या कहा

Shweta Sharma

देवरिया : घंटों गुल रही 100 घरों और 50 दुकानों की बिजली, जानें वजह

Sunil Kumar Rai

सहूलियत : 19 एयरपोर्ट वाला देश का पहला राज्य बनेगा यूपी, योगी सरकार ने खींचा खाका

Abhishek Kumar Rai

उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान : यूपी का नाम रोशन करने वाली हस्तियों को मिलेगा 11 लाख, 15 अक्टूबर तक करें आवेदन

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!