खबरेंदेवरिया

डीएम और सीडीओ ने गोपाष्टमी पर की गौ-सेवा : कान्हा गौशाला में विधि-विधान से की पूजा, लोगों से की अपील

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Deoria Jitendra Pratap Singh IAS) ने पीपरपाती स्थित कान्हा गौशाला (Kanha Gaushala Deoria) का निरीक्षण किया और ठंड से गोवंशों के बचाव के दृष्टिगत आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने पूरे विधि विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गोपाष्टमी पर्व के अवसर पर गौ-पूजन किया और फल, गुड़ तथा चना खिलाया।

निरीक्षण के दौरान गौशाला में 65 नर एवं 21 मादा गोवंश उपस्थित मिले। स्टॉक में पशुओं का चारा पर्याप्त मिला। जिलाधिकारी ने गोबर से कंपोस्ट खाद बनाने के लिए संयत्र स्थापित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि गौशाला से निकलने वाले अपशिष्ट पदार्थों का आर्थिक उपयोग किया जाना अत्यंत आवश्यक है। डीएम ने गो-पालन के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर उन्होंने पशुपालकों से गो-वंशों को निराश्रित नहीं छोड़ने तथा उनके उपभोग के लिए हरा चारा दान करने का अनुरोध किया।

जिलाधिकारी ने कहा कि पर्वों के इस देश में गोपाष्टमी पर्व धूमधाम से मनाये जाने की परम्परा है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण ने गौमाता चारण लीला शुरू की थी। कार्तिक शुक्ल अष्टमी के दिन मां यशोदा ने भगवान कृष्ण को पहली बार गौमाता को चराने के लिए वन भेजा था। इस दिन गौमाता ग्वाल एवं भगवान कृष्ण का पूजन करने का महत्व है।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, एसडीएम सदर सौरभ सिंह, सीवीओ डॉ पीएन सिंह, ईओ रोहित सिंह, गोशाला के समस्त पदाधिकारी पशुपालन विभाग के अधिकारी एवं स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

Related posts

रूस-यूक्रेन युद्ध : कोरोना से उबर रहे कारोबार पर पड़ेगा असर, कीमतें बढ़ने से बिगड़ेंगे हालात, जानें क्या बोले कारोबारी

Satyendra Kr Vishwakarma

यूपी में संचारी रोग नियंत्रण अभियान का हुआ आगाज : सीएम योगी का आदेश-जिम्मेदारी से मिशन को आगे बढ़ाएं विभाग

Swapnil Yadav

यीडा टॉय पार्क में एक साल में शुरू होगा उत्पादन : टॉय इंडस्ट्री के क्षेत्र में चीन को पछाड़ सकेगा भारत, पढ़ें पूरा प्रोजेक्ट

Satyendra Kr Vishwakarma

12 प्रमुख विभागों के समन्वय से धरातल पर उतरेगी सेफ सिटी परियोजना : सीएम ने तय को डेडलाइन, दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai

खुशखबरी : 21 जून को यह कंपनी देवरिया में करेगी हायरिंग, इन ट्रेड्स में मिलेगा मौका

Abhishek Kumar Rai

108 महिला चालकों को प्रशिक्षण देगा यूपी परिवहन निगम : पढ़ें पूरी जानकारी

Shweta Sharma
error: Content is protected !!