खबरेंदेवरिया

परफॉर्म करने वाले स्वास्थ्यकर्मी ही करेंगे काम : देवरिया सीएमओ ने डीएम को सौंपी नॉन-परफॉर्मर्स की लिस्ट, होगा ये एक्शन

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Deoria Jitendra Pratap Singh IAS) की अध्यक्षता में कल देर सायं जिला स्वास्थ्य समिति के शासी निकाय की बैठक धनवंतरि सभागार में आयोजित हुई।

बैठक में स्वास्थ्य विभाग द्वारा फरवरी माह में किए गए कार्यों की गहन समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में स्वास्थ्य विभाग के संविदा कर्मियों की संविदा नवीनीकरण परफॉर्मेंस के आधार पर करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिन संविदा कर्मियों ने बेहतर परफॉर्मेंस नहीं दी है, उनकी संविदा का नवीनीकरण न किया जाए।

बैठक में सीएमओ ने 16 आशा की गोपनीय सूची जिलाधिकारी को सौंपी है। विभिन्न सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात इन 16 आशाओं पर प्रसव के लिए आने वाली गर्भवती महिलाओं को निजी अस्पतालों में भेजने की पुष्टि एमओआईसी द्वारा की गई है। जिलाधिकारी ने इन सभी के विरुद्ध सख्त अनुशासनात्मक एवं विधिक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

तरकुलवा, महेन, भलुअनी, रामपुर कारखाना एवं बनकटा के एमओआईसी ने प्रसव के लिए आने वाली गर्भवती महिलाओं को साठगांठ कर निजी अस्पतालों में भेजने वाली आशा की सूची नहीं सौंपी, जिस पर डीएम ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। डीएम ने संबंधित क्षेत्र के एसडीएम से इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त रहने वाली आशा की रिपोर्ट तलब की है।

विशेष टीकाकरण अभियान में लापरवाही मिलने पर मझगंवा एवं सलेमपुर में तैनात बीसीपीएम को सेवा समाप्ति की नोटिस देने का निर्देश जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली समिति ने दिया।जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत फरवरी तक के 43,763 लक्ष्य के सापेक्ष 35,582 संस्थागत डिलीवरी दर्ज की गई है। इसमें से 31643 के खाते में धनराशि भी ट्रांसफर कर दी गई है।

जिलाधिकारी ने सीएमओ को बिना किसी दबाव में आए तार्किक तरीके से कार्मिकों की तैनाती करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जनपद का हित सर्वोपरि है। सिफारिश के आधार पर किसी भी कार्मिक का ट्रांसफर अथवा तैनाती नहीं की जाए।

बैठक में सीडीओ रवींद्र कुमार, सीएमओ डॉ राजेश झा, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज डॉक्टर राजेश बरनवाल, एसीएमओ डॉ सुरेंद्र सिंह, एसीएमओ डॉ बीपी सिंह, डीपीआरओ अविनाश कुमार, डीपीओ कृष्णकांत राय, बीएसए हरिश्चंद्रनाथ सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

नोएडा : सुशील कुमार जैन ने शहर में स्वच्छता केंद्र बनाने की मांग की, बताई ये वजह

Abhishek Kumar Rai

PUBG खेलने को लेकर हुई हत्या : फेवीक्विक से चिपकाया मासूम का मुंह, फिर गला दबा कर ली जान

Sunil Kumar Rai

108 महिला चालकों को प्रशिक्षण देगा यूपी परिवहन निगम : पढ़ें पूरी जानकारी

Shweta Sharma

सीडीओ ने किया स्मार्ट क्लास का उद्घाटन : बच्चों को मिलेगी अत्याधुनिक सुविधाओं वाले कक्ष में शिक्षा

Abhishek Kumar Rai

Lata Mangeshkar Nidhan: भाजपा ने घोषणा पत्र 2022 कार्यक्रम स्थगित किया, पार्टी कार्यालय में दी गई श्रद्धांजलि

Abhishek Kumar Rai

अच्छी खबर : देवरिया, गोरखपुर होते हुए बिछेगा नया रेल ट्रैक, पैसेंजर ट्रेनें समय से भरेंगी फर्राटा, जानें पूरा प्लान

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!