उत्तर प्रदेशखबरें

Lakhimpur Kheri Case : सुप्रीम कोर्ट ने आशीष मिश्रा की जमानत रद्द की, 1 हफ्ते में करना होगा सरेंडर

New Delhi : उच्चतम न्यायालय (Supreme court of India) ने लखीमपुर खीरी हिंसा (Lakhimpur Kheri voilence) मामले में केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा की जमानत सोमवार को रद्द कर दी। आशीष को इलाहाबाद उच्च न्यायालय (Allahabad High Court) ने जमानत मंजूर की थी।

मुख्य न्यायाधीश एनवी रमण और न्यायमूर्ति सूर्यकांत व न्यायमूर्ति हिमा कोहली की विशेष पीठ ने आरोपी को एक सप्ताह के भीतर आत्मसमर्पण (Surrender) करने को भी कहा। मिश्रा की जमानत रद्द करवाने के लिये दायर किसानों की याचिका पर शीर्ष अदालत ने 4 अप्रैल को अपना आदेश सुरक्षित रखा था।

8 लोग मारे गए थे

इससे पहले उच्च न्यायालय ने आशीष मिश्रा को जमानत दे दी थी। पिछले साल 3 अक्टूबर को लखीमपुर खीरी में हिंसा के दौरान 8 लोग मारे गए थे। यह हिंसा तब हुई थी, जब किसान उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के इलाके के दौरे का विरोध कर रहे थे।

हत्या हुई थी

उत्तर प्रदेश पुलिस की प्राथमिकी के अनुसार, एक वाहन जिसमें आशीष मिश्रा बैठे थे, उसने 4 किसानों को कुचल दिया था। घटना के बाद गुस्साए किसानों ने वाहन चालक और 2 भाजपा कार्यकर्ताओं की कथित तौर पर पीट-पीट कर हत्या कर दी।

काफी आक्रोश था

इस दौरान हुई हिंसा में एक पत्रकार की भी मौत हो गई थी। केंद्र के अब निरस्त किए गए कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे विपक्षी दलों और किसान समूहों में इस घटना को लेकर काफी आक्रोश था। देखना है, शीर्ष अदालत के फैसले के बाद आशीष मिश्रा सरेंडर करता है अथवा नहीं।

Related posts

एसपी संकल्प शर्मा ने किया वार्षिक निरीक्षण : सलेमपुर थाने में फाइलों और रजिस्टर की पड़ताल की, दिए ये आदेश

Abhishek Kumar Rai

Mission Shakti 4.0 Awards : डीएम, एसपी और अलका सिंह ने अच्छा कार्य करने वाली नारी शक्ति को किया सम्मानित, जानें किसे मिला सम्मान

Shweta Sharma

सतर्कताः त्योहारों पर एलर्ट देवरिया प्रशासन, शांति-व्यवस्था के लिए पुलिस की गश्त बढ़ी

Sunil Kumar Rai

जन औषधि सप्ताह : देवरिया में निकली जागरूकता रैली, शहरवासियों को बताई जरूरत और…

Swapnil Yadav

तैयारी : देवरिया में आयोजित होगा अमृत योग सप्ताह, 5 लाख लोग करेंगे योग

Harindra Kumar Rai

अमृत महोत्सव : देवरिया भाजपा ने बाइक तिरंगा रैली से लोगों को किया जागरूक, एमएलए शलभ मणि बोले – यह मां भारती के प्रति हमारी भक्ति दिखाता है

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!