खबरेंदेवरिया

बकायेदारों का कनेक्शन काटना पड़ा महंगा : इमिलिया उपकेंद्र पहुंची भीड़ ने की तोड़फोड़, कर्मचारियों से बदसलूकी

Deoria News : देवरिया में विद्युत विभाग को बड़े बकायेदारों का कनेक्शन काटना भारी पड़ गया। नाराज लोगों ने विद्युत उपकेंद्र पहुंचकर तोड़फोड़ की। उपकेंद्र पर मौजूद कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज की और अवर अभियंता को भी धमकी दी। इस वजह से काफी देर तक इलाके की आपूर्ति बाधित रही। अवर अभियंता ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

22 से ज्यादा बकाएदारों के कनेक्शन काटे
देवरिया जिले के महुआडीह थाना क्षेत्र (Mahuadih Thana) के चिउरहा गांव के दोराची टोला पर विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने बुधवार को 22 से ज्यादा बड़े बकायेदारों के कनेक्शन काट दिए। कर्मियों ने बकाए के भुगतान के बाद कनेक्शन जोड़ने का आश्वासन देकर उपकेंद्र चले गए। लेकिन विभाग की इस कार्रवाई से ग्रामीण रोष में आ गए।

उपकेंद्र पहुंची भीड़
अवर अभियंता त्रियुगी सिंह और विद्युत उप केंद्र के एसएसओ राहुल विश्वकर्मा सहित अन्य कर्मचारियों का आरोप है कि कनेक्शन काटे जाने से नाराज चिउरहा गांव के 15 से ज्यादा लोग हाथों में लाठी डंडा लिए रात 9:00 बजे के आसपास इमिलिया उपकेंद्र पहुंचे। लोगों ने वहां मौजूद एसएसओ के साथ गाली गलौज की। विरोध करने पर हाथापाई हुई। इसके बाद गुस्साए लोगों ने कंट्रोल पैनल तोड़ दिया, जिससे इलाके की सप्लाई बाधित हो गई।

तहरीर दे कर कार्रवाई की मांग की
आरोप है कि भीड़ ने अन्य कर्मियों को भी फोन कर गालियां दी। भीड़ की वजह से इमिलिया उपकेंद्र पर घंटों तक अफरातफरी का आलम रहा। अवर अभियंता त्रियुगी सिंह ने पुलिस को कुछ नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दिया है। एसओ डॉक्टर महेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

बांके बिहारी मंदिर में हादसा : दम घुटने से दो की मौत, कई अन्य घायल, जन्माष्टमी मनाने पहुंचे थे लाखों श्रद्धालु

Harindra Kumar Rai

देवरिया : भाजपा ने सभी मंडलों में लगाए पौधे, जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह ने कही ये बात

Abhishek Kumar Rai

देवरियाः 180 करोड़ से सड़कों का कायाकल्प होगा, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने 187 परियोजनाओं का किया शिलान्यास, पढ़ें सभी प्रोजेक्ट

Sunil Kumar Rai

मिशन मोड पर गड्ढा मुक्त होंगी देवरिया की सड़कें : कृषि मंत्री ने हर विभाग को दी जिम्मेदारी, जानें क्या कहा

Sunil Kumar Rai

अलाव पर चर्चा : रामपुर कारखाना में जुटे किसान, एमएलए सुरेंद्र चौरसिया बोले-अन्नदाताओं की चिंता कर रही सरकार

Abhishek Kumar Rai

देवरिया में गठित होंगे 10000 एफपीओ : डीएम अखंड प्रताप सिंह ने हर गांव का तय किया टारगेट, दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!