खबरेंदेवरिया

DDU Sports Fellowship Program : 10 अक्टूबर को होगा डीडीयू गोरखपुर में गुरु गोरक्षनाथ स्पोर्ट्स फेलोशिप के लिए चयन, साथ लेकर जाएं ये पेपर

Deoria News : डीडीयू गोरखपुर में महायोगी श्री गुरु गोरक्षनाथ फेलोशिप फॉर सुपर 100 स्पोर्ट्स पर्सन (Mahayogi Sri Guru Gorakshnath Super 100 Sports person fellowship) अथवा नेशनल स्पोर्ट्स फेलोशिप (National Sports Fellowship) में सत्र 2022-23 के लिए चयन की तिथि तय हो गई है। 10 अक्टूबर को फेलोशिप लेने के इच्छुक अभ्यर्थी दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय (Deen Dayal Upadhyaya Gorakhpur University, Gorakhpur) में परीक्षण कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं।

ये है पूरा कार्यक्रम

विश्वविद्यालय प्रबंधन से मिली जानकारी के मुताबिक 10 अक्टूबर को सुबह 10:00 बजे से 11:00 बजे तक सभी आवेदकों के मूल शैक्षिक प्रमाण पत्र, खेल पत्र और अन्य प्रमाण पत्रों की जांच की जाएगी। उसके बाद 11:30 से 2:00 बजे तक और आवेदकों का शारीरिक दक्षता परीक्षण होगा। दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक शारीरिक दक्षता परीक्षा में पास आवेदकों को खेल निपुणता परीक्षण से गुजरना होगा।

सत्र 2022-23 में महायोगी श्री गुरु गोरक्षनाथ फेलोशिप फॉर सुपर 100 स्पोर्ट्स पर्सन में आवेदन के लिए विश्वविद्यालय प्रबंधन ने कुछ निर्देश जारी किए हैं।

10 अक्तूबर को होगा परीक्षण

इसमें कहा गया है कि 10 अक्टूबर को सभी आवेदक अपने मूल शैक्षिक, खेल प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ के साथ उपस्थित हों। आवेदक को अपनी उचित खेल पोशाक और व्यक्तिगत खेल उपकरण को साथ लाना होगा। सभी आवेदकों को 10 अक्टूबर को सुबह 10:00 बजे विश्वविद्यालय के क्रीड़ा परिषद भवन में उपस्थित होना है।

कोई भत्ता देय नहीं होगा

विश्वविद्यालय प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि प्रवेश प्रक्रिया में शामिल होने वाले आवेदकों को कोई यात्रा या दैनिक भत्ता देय नहीं होगा। अगर प्रक्रिया में विलंब हुआ और आवेदक को ठहरना पड़ा, तो इसकी व्यवस्था उसे स्वयं करनी होगी।

ये सुविधाएं मिलती हैं

विश्वविद्यालय राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेलों में दम दिखाने वाले 100 खिलाड़ियों को फेलोशिप प्रदान करता है। इस फेलोशिप को महायोगी श्री गुरु गोरक्षनाथ सुपर 100 स्पोर्ट्स पर्सन फेलोशिप नाम दिया गया है।

फेलोशिप में ये सुविधाएं मिलती हैं –

1. मुफ्त ट्यूशन फीस

2. मुफ्त भोजन

3. किट और कपड़े

4. खेल की आवश्यकता के अनुसार खेल उपकरण

Related posts

देवरिया : गौरी बाजार पुलिस की अजब कार्यशैली, तीन हफ्ते पहले दिए शिकायती पत्र पर अब तक नहीं हुआ एक्शन

Sunil Kumar Rai

Rojgar Mela : देवरिया में 21 अक्टूबर को लगेगा रोजगार मेला, ये बड़ी कंपनियां करेंगी भर्ती, गवर्मेंट पॉलीटेक्निक में प्रवेश के लिए करें आवेदन

Sunil Kumar Rai

यूपी : प्रदेश के सात लाख ग्राम पंचायत सदस्यों को भत्ता देगी योगी सरकार, प्रधान, बीडीसी और ब्लॉक प्रमुख को मिलेगा ये लाभ

Sunil Kumar Rai

उपलब्धि : यूपी के 7 जिलों को नीति आयोग की लिस्ट में मिली जगह, सीएम आदित्यनाथ ने जताई खुशी, दिए ये आदेश

Harindra Kumar Rai

खराब खानपान और नींद की कमी से अचानक बढ़ने लगता है महिलाओं का वजन

Abhishek Kumar Rai

यूपी : तेज आवाज में बजा लाउडस्पीकर तो एक्शन लेगी योगी सरकार, जानें क्या

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!