खबरेंदेवरिया

DEORIA : प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की बैठक में बनी सहमति, जनता का ख्याल रखें अधिकारी

-जनप्रतिनिधियों एवं जिला प्रशासन के मध्य बैठक संपन्न

-मुख्यमंत्री के निर्देश के क्रम में हुई बैठक

-जनता की समस्याओं का समयबद्ध हो निस्तारण: विजयलक्ष्मी गौतम

Deoria News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के आदेश पर बुधवार को जनप्रतिनिधियों एवं जिला प्रशासन के आला अधिकारियों के मध्य बैठक आयोजित हुई। राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने कहा कि जिला प्रशासन और जन प्रतिनिधियों के साथ मासिक बैठक आयोजित करना मुख्यमंत्री की अत्यंत महत्वपूर्ण पहल है। इससे जनता की समस्याएं सुलझाने में सहायता मिलेगी और विकास को नई गति मिलेगी।

समयबद्ध निस्तारण हो

बैठक में जनप्रतिनिधियों ने जनता से जुड़े विभिन्न मुद्दों को उठाया और उनके समाधान की दिशा में उचित कदम उठाने के लिए कहा। जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह (DM Jitendra Pratap Singh IAS) ने जनप्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा उठाये गए समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा (SP Sankalp Sharma) ने कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाये गए बिंदुओं पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

ये रहे मौजूद

बैठक में सांसद सलेमपुर रविंद्र कुशवाहा, विधायक बरहज दीपक मिश्रा शाका, विधायक  देवरिया सदर शलभ मणि त्रिपाठी, विधायक रामपुर कारखाना सुरेंद्र चौरसिया, विधायक भाटपाररानी सभाकुंवर कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह, एमएलसी प्रतिनिधि राजू मणि, मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) कुंवर पंकज उपस्थित थे।

Related posts

Deoria news : उसरा बाजार के इस प्लांट से 4 ब्लॉक को मिलेगा टेकहोम फूड, 300 समूहों ने की मदद, डीएम ने किया निरीक्षण

Sunil Kumar Rai

BREAKING : एक हफ्ते में काम शुरू नहीं कराया तो 40 विद्यालयों से होगी वसूली, अधूरे प्रोजेक्ट पर सीडीओ ने दी ये चेतावनी

Sunil Kumar Rai

Nagar Nikay Chunav Deoria : उम्मीदवारों के लिए चुनाव की खर्च सीमा तय, जानें किस पद के लिए कितनी छूट

Sunil Kumar Rai

अवसर : कंप्यूटर कोर्स के लिए संस्थाएं करें आवेदन, जानें प्रक्रिया और अंतिम तिथि

Harindra Kumar Rai

ऐतिहासिक और सांस्कृतिक नजरिए से थियेटर रीढ़ की हड्डी है : डॉ. कुलनीत सूरी

Abhishek Kumar Rai

देवरिया में दम तोड़ रही यह योजना : नाराज सीडीओ ने सचिवों पर की कार्रवाई, अन्य को चेतावनी

Swapnil Yadav
error: Content is protected !!