खबरेंदेवरिया

मां ने प्रेमी संग मिल कर किया मासूम बेटे का कत्ल ! पिता की शिकायत पर पुलिस ने शव को कब्र से बाहर निकाला, अब खुलेगा राज

Deoria News : देवरिया के गौरीबाजार थाना क्षेत्र (Gauribazar Thana Area) में एक पिता की शिकायत पर एक्शन लेते हुए पुलिस प्रशासन ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कब्र से उसके मासूम बेटे का शव निकाला। अब दो डॉक्टर उसका पोस्टमार्टम कर मौत की वजह का पता लगाएंगे। फिलहाल क्षेत्र में हर तरफ इस घटना की चर्चा है।

दिल्ली में नौकरी करता है
देवरिया जिले के गौरीबाजार थाना क्षेत्र के हरपुर गांव का एक व्यक्ति दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। उसने पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा (SP Sankalp Sharma IPS) और जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Jitendra Pratap Singh IAS) को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि उसकी गैरमौजूदगी में गांव के ही एक दबंग व्यक्ति से उसकी पत्नी के अवैध संबंध हो गए। उसकी पत्नी 6 साल के मासूम बेटे के साथ गांव में रहती थी।

बच्चे ने देख लिया
पीड़ित ने लिखा कहा कि 13 सितंबर को पत्नी का प्रेमी उसके घर आया था। मासूम बेटे ने दोनों को देख लिया। इस राज को छिपाने के लिए उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर बच्चे की हत्या कर शव को दफन कर दिया और मायके चली गई।

मायके चली गई थी पत्नी
गांव के लोगों ने उसे इस बारे में फोन कर सूचना दी। 18 सितंबर को जब वह वापस गांव आया, तो पत्नी घर नहीं मिली। बच्चा भी गायब था। इस दौरान पत्नी के प्रेमी ने उसे पुलिस में शिकायत करने से मना किया और धमकी देते हुए कहा कि अगर उसने पुलिस में कंप्लेन की तो उसे जान से मार देगा।

पोस्टमार्टम कराने का निर्देश दिया
पीड़ित ने चोरी-छिपे इस घटना की जानकारी आला अधिकारियों को दी। मामला संदिग्ध होने पर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने पुलिस की मौजूदगी में एसडीएम को बच्चे का शव निकलवा कर पोस्टमार्टम कराने का निर्देश दिया।

शव को बाहर निकाला
इस पर अमल लेते हुए गुरुवार को एसडीएम भारी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और ग्रामीणों की मौजूदगी में शव को कब्र से बाहर निकाला गया। गौरी बाजार पुलिस ने मासूम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डॉक्टरों की रिपोर्ट का इंतजार है।

Related posts

यूपी : सीएम योगी ने छात्रों को रात 10 बजे तक सो जाने की दी सलाह, बताए ये फायदे

Harindra Kumar Rai

प्राइवेट स्कूलों में रिजर्व 25 प्रतिशत सीटों पर अगले हफ्ते से आवेदन शुरू : जानें पूरी प्रक्रिया और जरूरी तिथियां

Sunil Kumar Rai

बेतरतीब धार्मिक आयोजनों पर सख्त गृह सचिव संजय प्रसाद : अफसरों को आदेश-न शुरू हो कोई नई परंपरा

Abhishek Kumar Rai

DEORIA BREAKING : सेमरौना पंचायत भवन का नक्शा बदलने वाले अवर अभियंता पर हुई कार्रवाई, डीएम ने लिया एक्शन

Abhishek Kumar Rai

Deoria News : देवरिया पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट के 15000 रुपये के इनामी को किया गिरफ्तार, लंबे वक्त से था फरार

Abhishek Kumar Rai

सोहसा कुटी संपत्ति फर्जीवाड़ा : गुस्साए ग्रामीणों ने मुख्य महंत से की शिकायत, बताए आरोपी सन्यासी के काले कारनामे

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!