खबरेंदेवरिया

मौत को मात देकर जीवित हुई महिला : देवरिया के महुआडीह में परिजन कर रहे थे अंतिम संस्कार की तैयारी, फिर हुआ ये चमत्कार

Deoria News : यूपी के देवरिया जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जनपद के महुआडीह थाना क्षेत्र (Mahuadih Thana) में एक महिला की मौत की खबर से परिजन गमगीन थे और अंतिम संस्कार की तैयारी में जुटे थे। लेकिन बाद में महिला जीवित मिली और अब उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।

मामला जनपद के महुआडीह थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बाजार का है। बेलवा बाजार की रहने वाली 55 साल की मीना देवी को सांस से जुड़ी गंभीर बीमारी है। परिजन उनका नजदीकी अस्पताल में इलाज करा रहे थे। लेकिन बीते सोमवार को उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई।

परिजन उन्हें लेकर हॉस्पिटल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी। वहां उनका इलाज चल रहा था। शुक्रवार की सुबह डॉक्टरों ने मीना देवी को ठीक बताया और छुट्टी दे दी। उनका बेटा उन्हें लेकर घर जा रहा था। अचानक रास्ते में उनकी सांसे बंद हो गईं। इसकी जानकारी बेटे ने घर पर दी।

मीना देवी की मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिजन और गांव के लोग उनके अंतिम संस्कार की तैयारी भी करने लगे। लेकिन इसी दौरान बेटे ने फिर फोन कर बताया कि मीना देवी जीवित हैं और उन्हें प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल वह सही सलामत हैं। पूरे इलाके में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

Related posts

अच्छी खबर : यूपी में किसानों को तत्काल मिलेगा विद्युत कनेक्शन, सीएम योगी का आदेश- रात में न हो कटौती

Sunil Kumar Rai

देवरिया : रुद्रपुर में विपक्षियों पर बरसे जेपी नड्डा, बोले- 5 साल में बदल गया यूपी

Sunil Kumar Rai

दु:खद : देवरिया में बंदर के धकेलने से छत से गिरकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Satyendra Kr Vishwakarma

Yoga Day 2022 : देवरिया में 8वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस रहा खास, डीएम ने लोगों से की ये अपील

Sunil Kumar Rai

देवरिया मेडिकल कॉलेज पहुंचे कृषि मंत्री : डायरिया और डेंगू वार्ड का किया निरीक्षण, लापरवाह कर्मियों को दी वार्निंग

Abhishek Kumar Rai

Deoria News : सीडीओ ने वैक्सीनेशन अभियान का लिया जायजा, इन केंद्रों का जाना हाल

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!