खबरेंदेवरिया

उपलब्धि : डीएम ने देवरिया अभियोजन विभाग को वितरित किया पुरस्कार प्रमाण पत्र, देश में यूपी को मिला पहला स्थान

Deoria News : गृह मंत्रालय भारत सरकार से उत्तर प्रदेश के अभियोजन विभाग को आईसीजेएम प्रोजेक्ट पर उत्कृष्ट कार्य करने एवं पूरे भारत वर्ष में प्रथम स्थान पाए जाने पर मिले पुरस्कार प्रमाण पत्र को जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह (DM Jitendra Pratap Singh IAS) ने संयुक्त निदेशक अभियोजन अतुल ओझा, ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी राजीव कुमार तथा ई-प्रॉस्क्यूशन नोडल अधिकारी अनन्त त्रिपाठी एवं टीम को आज प्रदान किया।    

प्रमाण पत्र दिया

साथ ही स्वतन्त्र संगठन से प्रदत्त देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान स्कॉच गोल्ड अवार्ड (SKOCH GOLD AWARD) जो उत्तर प्रदेश अभियोजन विभाग के ई-प्रॉस्क्यूशन पोर्टल पर उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए वर्ष 2022 में प्रदान किया गया है, से सम्बन्धित प्रमाण पत्र भी जिलाधिकारी ने प्रदान किया।

पीछे हैं अन्य राज्य

उत्तर प्रदेश अभियोजन विभाग डिजिटल इंडिया मिशन के तहत लगभग 01 करोड़ डिजिटल एन्ट्री के साथ भारत वर्ष में पहले स्थान पर है। अन्य राज्य उत्तर प्रदेश से बहुत पीछे हैं।

ई-प्रॉस्क्यूशन का महत्वपूर्ण योगदान है

ई-प्रॉस्क्यूशन पोर्टल पर दिन प्रतिदिन के अभियोजन कार्यों को सम्बन्धित सभी अभियोजन अधिकारी डिजिटली फीड करते हैं, जिससे कार्य विविधता, पारदर्शिता एवं सुगमता परिलक्षित होती है। आपराधिक न्याय प्रशासन को और अधिक प्रभावशाली तथा सशक्त बनाये जाने में ई-प्रॉस्क्यूशन का महत्वपूर्ण योगदान है।

100 फीसदी डिजिटल हुआ

जिलाधिकारी ने ई-प्रॉस्क्यूशन पोर्टल पर जनपद देवरिया की बेहतर स्थिति पर संतोष व प्रसन्नता व्यक्त की। संयुक्त निदेशक अभियोजन अतुल ओझा ने यह भी अवगत कराया कि उत्तर प्रदेश का अभियोजन विभाग सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में प्रथम पूर्ण रूप से डिजिलाइज्ड विभाग बन गया है।

Related posts

26 जनवरी के कार्यक्रम तय : जीआईसी से शहीद स्मारक तक निकलेगी रैली, पुलिस लाइन और जेल में भी होंगे आयोजन

Sunil Kumar Rai

खेती-किसानी : यूपी के किसानों को 7200 कुंतल बीज मुफ्त में बांटेगी योगी सरकार, इस पोर्टल पर कराना होगा रजिस्ट्रेशन

Harindra Kumar Rai

Deoria News : देवरिया में गरीब कल्याण सम्मेलन का हुआ आयोजन, जानें डीएम और सांसद ने क्या कहा

Sunil Kumar Rai

जरूरी खबर : यूपीडा ने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स का रेट लिस्ट जारी किया, जानें कितना महंगा हुआ सफर

Abhishek Kumar Rai

यूपी में संचारी रोग नियंत्रण अभियान का हुआ आगाज : सीएम योगी का आदेश-जिम्मेदारी से मिशन को आगे बढ़ाएं विभाग

Swapnil Yadav

मझगांवा पीएचसी की बीमारू हालत पर नाराज डीएम : एसीएमओ से मांगी रिपोर्ट, कंपनी पर भी कार्रवाई

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!