खबरेंदेवरिया

BIG NEWS : देवरिया में दिनदहाड़े व्यवसायी का अपहरण, बिहार रवाना हुईं पुलिस की टीमें, बॉर्डर पर बढ़ी चेकिंग

Deoria News : देवरिया जिले के बघौचघाट थाना क्षेत्र में एक कपड़ा व्यवसायी का आज सुबह अपहरण कर लिया गया है। इसके बाद डीआईजी जे रविन्दर गौड़,  एसपी संकल्प शर्मा (Sankalp Sharma IPS) और कुशीनगर एसपी ने घटनास्थल का दौरा किया। पुलिस बिहार सीमा पर चेकिंग अभियान चला रही है। साथ ही मोबाइल लोकेशन और कॉल के जरिए सुराग हासिल किए जा रहे हैं।

जनपद के बघौचघाट थाना क्षेत्र के नौगांव के रहने वाले रेडीमेड कपड़ा व्यवसाई मनोज कुशवाहा बघौचघाट में अनमोल गारमेंट्स नाम से कपड़े की दुकान चलाते हैं। वहां सिलाई का भी काम होता है। आज सुबह वह टहलने निकले थे। इसी दौरान अज्ञात लोगों ने उनका अपहरण कर लिया। इसकी जानकारी खुद उन्होंने फोन कर अपनी मां को दी। दिनदहाड़े हुए इस अपहरण कांड से जनपद में सनसनी फैल गई।

पीछा कर रहे थे

मनोज कुशवाहा की पत्नी प्रियंका कुशवाहा ने बताया कि कुछ अंजान लोग कई दिनों से उनका पीछा कर रहे थे। उन्होंने घर पर इसकी चर्चा की थी। किसी को अंदेशा नहीं था कि उनका अपहरण हो जाएगा। फिलहाल फिरौती से संबंधित कोई कॉल नहीं आई है। मनोज के किडनैपिंग की सूचना मिलने से घर में कोहराम मचा है। मां सुरसती देवी बेसुध हैं। अपहृत व्यवसायी के मोबाइल का अंतिम लोकेशन ट्रेस किया गया। उसके आधार पर पुलिस टीम बिहार की तरफ बढ़ रही है। पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।

वापस नहीं लौटे तो पुलिस की दी सूचना

परिवार के लोगों ने बताया कि मनोज सुबह टहलने के लिए निकले थे। लेकिन 9 बजे तक वापस घर नहीं पहुंचे। घबराए परिजनों ने इसकी सूचना बघौचघाट थाना पुलिस को दी। अपहरण का अंदेशा होते ही बिहार बॉर्डर पर पुलिस की टीम लगाई गई है। दो टीम बिहार के लिए निकल चुकी हैं। बिहार के सीमावर्ती गांव में चेकिंग की जा रही है।

बिहार के लिए रवाना हुई टीमें

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा बघौचघाट थाने पहुंचे और परिवार के लोगों से मुलाकात की। एसपी ने बताया कि परिवार के लोगों ने मनोज कुशवाहा के गायब होने की सूचना दी है। अपहरण की आशंका जताई जा रही है। पुलिस टीम लगाई गई है। उनकी मोबाइल फोन को सर्विलांस पर लगाया गया है। हालांकि मनोज का मोबाइल इस समय बंद है। प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र कुमार मिश्र दुकानदार मनोज के पिता को साथ लेकर बिहार के सिवान की तरफ निकल गए हैं। उनके अलावा एसओजी टीम को लगाया गया है।

Related posts

गोरखपुर : सीएम योगी ने जिले को सौंपी 25 इलेक्ट्रिक बसें, बोले- विकास का कोई विकल्प नहीं होता, जानें इसके मायने

Sunil Kumar Rai

4 एमओआईसी का वेतन बाधित : डीएम ने लापरवाही पर लिया एक्शन, सभी अधिकारियों को दी चेतावनी

Sunil Kumar Rai

उसरा बाजार सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट से मिलेंगे कई लाभ : पोल्ट्री उद्योग को मिलेगी गति, डीएम ने 15 दिन का दिया वक्त

Rajeev Singh

रामपुर गौनरिया और चैनपुर में अमृत सरोवर निर्माण में लाखों खर्च : मगर काम अधूरा, सीडीओ ने दिखाई सख्ती

Rajeev Singh

देवरिया से दुःखद खबर : पोखरे के पास खेल रहे 4 साल के मासूम की डूबने से मौत

Sunil Kumar Rai

Kakori Train Action : 4600 रुपये की लूट के लिए 4 क्रांतिकारियों को फांसी, 40 पर चला मुकदमा, पढ़ें पूरी घटना

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!