खबरेंदेवरिया

DEORIA : आवास योजना में पिछड़े खंड विकास अधिकारियों को आखिरी कारण बताओ नोटिस जारी, सीडीओ ने दी डेडलाइन

प्रधानमंत्री आवास योजना

-सीडीओ ने की प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के प्रगति की समीक्षा

-आवासों को पूर्ण किये जाने के सम्बन्ध में दिए दिशा-निर्देश

Deoria News : मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार (CDO Ravindra Kumar) ने गूगल मीट के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण एवं मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के प्रगति की समीक्षा की। मुख्य विकास अधिकारी ने आवासों को पूर्ण किये जाने के सम्बन्ध में दिशा निर्देश भी दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि 22 जून तक आवासों को पूर्ण कर वांछित प्रगति अर्जित किया जाना सुनिश्चित करें।

मुख्य विकास अधिकारी ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण वर्ष 2021-22 में 97 प्रतिशत एवं 2020-21 में 99 प्रतिशत से कम प्रगति अर्जित करने वाले विकास खण्डों के खण्ड विकास अधिकारियों के विरुद्ध अन्तिम कारण बताओ नोटिस जारी किए जाने के निर्देश दिये।

22 जून तक पूरे हों

समीक्षा में पाया गया कि प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण वर्ष 2021-22  जनपद अन्तर्गत तृतीय किस्त निर्गत करने के लिए कुल 21 आवास अवशेष है। इसमें बैतालपुर में 1, बनकटा में 2, बरहज में 4, भागलपुर में 3, भलुअनी में 2, भटनी में 3, भाटपाररानी में 1, गौरीबाजार में 3, सलेमपुर में 1, तरकुलवां में 1 आवास लम्बित है। समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि 3 दिवस के अन्दर भुगतान किया जाना सुनिश्चित करें। पूर्णता के सम्बन्ध में निर्देशित किया गया कि पूर्णता की कार्रवाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। 22 जून तक प्रत्येक दशा में पूर्णता की प्रगति शत्-प्रतिशत किया जाना सुनिश्चित करें।      

इतने आवास बाकी हैं

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण वर्ष 2020-21 की समीक्षा में पाया गया कि जनपद अन्तर्गत वर्ष 2020-21 में तृतीय किस्त निर्गत करने के लिए कुल 47 आवास अवशेष हैं। इसमें बैतालपुर में 7, बनकटा में 10, भागलपुर में 6, भलुअनी में 5, भटनी में 3, भाटपाररानी में 1, सदर में 1, देसही देवरिया में 2, गौरी बाजार में 4, लार में 4, रूद्रपुर में 2 और सलेमपुर में 2 आवास लम्बित हैं। जिसके सम्बन्ध में निर्देशित किया गया कि आवास के निर्माण की मॉनिटरिंग की जाये। निर्माण में देरी कर रहे परिवारों पर दबाव बनाकर निर्माण कार्य पूर्ण कराये एवं 22 जून तक प्रत्येक दशा में पूर्णता की प्रगति शत् प्रतिशत किया जाना सुनिश्चित करें।

3 आवास बचे हैं

मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण वर्ष 2020-21 में विकासखण्ड पथरदेवा अन्तर्गत तृतीय किस्त के लिए 02 एवं पूर्णता के लिए 01 आवास लम्बित है। जिसे तत्काल भुगतान किए जाने के निर्देश दिये गये।

शिथिलता क्षम्य नहीं होगी

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने विकास खण्ड के फील्ड स्तर के कर्मचारियों से आवास के निर्माण की दैनिक मॉनिटरिंग कराएं। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी।

Related posts

देवरिया में बने 14 सार्वजनिक शौचालय : अध्यक्ष अलका सिंह ने बताई सरकार की उपलब्धियां, जरूरतमंदों को बांटा कंबल

Abhishek Kumar Rai

Gandhi Jayanti 2022 : मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश, सांसद रविंद्र कुशवाहा ने सफाईकर्मियों को किया सम्मानित

Sunil Kumar Rai

Teachers Day 2022 : सीएम योगी आदित्यनाथ ने सहवा स्कूल के अध्यापक खुर्शीद अहमद को दी शुभकामनाएं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिला राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

Harindra Kumar Rai

देश को मिलीं 5 नई वंदे भारत ट्रेनें : पीएम मोदी ने हरी झंडी दिखा कर किया रवाना, इन रूट्स पर दौड़ेंगी

Sunil Kumar Rai

जिलाधिकारी ने किया देवरिया महोत्सव का शुभारंभ : लोक कलाकारों ने बांधा समां, बच्चों ने…

Sunil Kumar Rai

देशभक्तिमय हुई भटनी की फ़िजा : सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी और एमएलए सुरेंद्र चौरसिया ने तिरंगा यात्रा में भरा जोश, क्षेत्र में गूंजे जयकारे

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!