खबरेंदेवरिया

देवरिया में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध : बिक्री केंद्र करें गड़बड़ी तो इन मोबाइल नंबर पर दें जानकारी, फौरन होगी कार्रवाई

Deoria News : जिला कृषि अधिकारी मुहम्मद मुजम्मिल ने बताया है कि जनपद के कृषकों को उचित दर पर और समय से यूरिया एवं फास्फेटिक उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए पर्याप्त मात्रा में फास्फेटिक एवं यूरिया का स्टॉक है।

रबी सीजन में जनपद को माह नवम्बर 2022 तक आवंटित डीएपी लक्ष्य 9300 मीट्रिक टन के सापेक्ष 8975 मीट्रिक टन की उपलब्धता एवं 1400 मीट्रिक टन एनपीके उर्वरक उपलब्ध है। यूरिया का माह नवम्बर तक निर्धारित लक्ष्य 11300 के सापेक्ष 12513 मीट्रिक टन की उपलब्धता है तथा 6900 मीट्रिक टन यूरिया का प्री पोजिशनिंग स्टाक जनपद में उपलब्ध है।

जनपद में डीएपी का प्री पोजिशनिंग स्टाक 3000 मीट्रिक टन उपलब्ध था, जिसमें से 2000 मीट्रिक टन डीएपी को अवमुक्त कर जनपद के 139 समितियों पर प्रेषण कर वितरण कराया जा रहा है। शेष 1000 मीट्रिक टन को शीघ्र ही अवमुक्त कर सहकारी समितियों पर मांग के अनुसार प्रेषित कर दिया जाएगा।

बुधवार को जनपद को एनएफएल की 1600 मीट्रिक टन की एक डीएपी की रेक प्राप्त हुयी है, जिसे निजी क्षेत्र के 250 बिक्री केंद्रों पर प्रेषण कर वितरण कराया जा रहा है। जनपद को एनएफएल एवं आरसीएफ की 02 डीएपी उर्वरक की रैक जल्द ही रैक प्वांइट पर लगने वाली है, जिसमें से एनएफएल से 2000 मीट्रिक टन एवं आरसीएफ से 1254 मीट्रिक टन डीएपी उर्वरक प्राप्त हो रहा है।

इसे जनपद के समस्त क्षेत्रों में भाग के अनुसार प्रेषित कर वितरण कराया जाएगा। आगामी सप्ताह में इफको, चम्बल एवं आईपीएल की 03 डीएपीउर्वरक की रैक जनपद के लिए प्रस्तावित है। जनपद के समस्त विकास खण्ड के सभी उर्वरक विक्रय केन्द्रों से उर्वरकों का वितरण समान रूप से कराया जा रहा है।

जिले में यूरिया एवं फास्फेटिक उर्वरकों की कोई कमी नहीं है। पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध है। कृषकों को उचित दर पर गुणवत्ता युक्त उर्वरक प्राप्त हो तथा कालाबाजारी ओवर रेटिंग व टैगिंग इत्यादि न हो, इसके लिए निजी व सहकारी क्षेत्र के प्रत्येक उर्वरक बिक्री केन्द्रों पर कमर्चारियों की तैनाती कर सघन निगरानी रखी जा रही है। लगातार छापे की कार्रवाई भी की जा रही है।

जनपद के कृषकों से उन्होंने अपील की है कि वे अपने निकटतम उर्वरक विक्रय केन्द्र पर आधार कार्ड लेकर जाएं और पीओएस मशीन से ही उर्वरक क्रय करें। साथ ही पीओएस मशीन से प्राप्त कैश रसीद के अनुसार ही उर्वरकों के मूल्य का भुगतान करें।

यदि किसी उर्वरक विक्रेता द्वारा पीओएस मशीन से बिक्री नहीं की जा रही है अथवा अधिक दर पर विक्रय किया जा रहा है या उर्वरक प्राप्त करने में किसी भी प्रकार की कोई समस्या है, तो इसकी सूचना तत्काल जिला कृषि अधिकारी देवरिया के मोबाइल नम्बर 9839042500 एवं उप कृषि निदेशक देवरिया के मोबाइल नम्बर 9452533291 पर दें।

Related posts

मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान से भाजपा जीतेगी अगला आम चुनाव : मंत्री विजय लक्ष्मी ने ऐसे बढ़ाया कार्यकर्ताओं का उत्साह

Rajeev Singh

निकाय चुनाव में 5 लाख मतदाता करेंगे मतदान : पढ़ें नगर पंचायतवार पोलिंग बूथ और वोटर काउंट

Sunil Kumar Rai

दरभंगा के एक्सपर्ट देवरिया में कराएंगे मखाना की खेती : डीएम ने पीएम मत्स्य संपदा योजना की समीक्षा बैठक में दिए ये आदेश

Rajeev Singh

खास खबर : यूपी के सांस्कृतिक स्थलों को पर्यटन का केंद्र बना रही योगी सरकार, गोरखपुर से गौतमबुद्ध नगर तक सज रहा प्रदेश, पढ़ें रिपोर्ट

Harindra Kumar Rai

Gorakhpur News : रालोद प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय का हुआ जोरदार स्वागत, पार्टी विस्तार की बनी रणनीति

Abhishek Kumar Rai

बैठक : कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी नहीं मिलने से उद्यमी निराश, अध्यक्ष से गिनाईं समस्याएं

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!