खबरेंदेवरिया

BIG NEWS : 4 गोवंशीय पशु और पिकप के साथ एक गिरफ्तार, देवरिया पुलिस ने की कार्रवाई

Deoria News : देवरिया की भटनी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पशु तस्कर को गिरफ्तार किया है। वह पिकप में 4 गोवंशीय पशुओं की तस्करी करते पकड़ा गया। पुलिस उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है। पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा (Sankalp Sharma IPS) के आदेश पर जनपद की पुलिस हर तरह की तस्करी और तस्करों के खिलाफ अभियान चला रही है।

प्रभारी निरीक्षक भटनी अपनी  टीम के साथ देखभाल क्षेत्र रोकथाम अपराध, तलाश वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए क्षेत्र में भ्रमणशील थे। वाहन चेकिंग के दौरान साहोपार तिराहे के पास से 01 अदद पिकप से 4 गोवंशीय पशु लदे हुए पकड़े गये। बरामद पशुओं व वाहन को कब्जे में लेते हुए 01 व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना नाम व पता 1- गोलू यादव पुत्र वृद्धीचन्द्र यादव निवासी डुमरिया कोल थाना बरहज जनपद देवरिया बताया। इसके सम्बन्ध में थाना भटनी पुलिस धारा 3/5/8 उप्र गोवध निवारण अधिनियम व धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।

गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सन्तोष कुमार सिंह, उप निरीक्षक अभिमित कुमार और कॉन्स्टेबल अनुराग शामिल थे।

Related posts

नल कनेक्शन देने में यूपी ने राजस्थान को भी पछाड़ा : रोजाना 40 हजार से अधिक ग्रामीणों तक पहुंच रहा…

Shweta Sharma

Deoria News : विधायक दीपक मिश्र शाका ने किया जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ, पहले दिन ये रहे विजेता

Abhishek Kumar Rai

यूपी : राज्य का हर हॉस्पिटल आयुष्मान भारत और मुख्यमंत्री जन आयोग्य योजना से जुड़ेगा, निवासियों को मिलेंगे ये लाभ

Sunil Kumar Rai

खास खबर : यूपी का एक्सप्रेसवे नेटवर्क कई देशों से ज्यादा, दिल्ली से सिर्फ 6 घंटे में पहुंचें चित्रकूट, ऐसे जाल बिछा रही योगी सरकार

Abhishek Kumar Rai

बैकुंठपुर गौशाला में तीन गोवंश की मौत : नोडल अधिकारी निलंबित, डीएम और एसपी ने किया दौरा

Rajeev Singh

रूस-यूक्रेन युद्ध : जंग की जद से स्वदेश लौटे 15 हजार छात्र, 76 उड़ानें संचालित हुईं, इन देशों के जरिए हुई वापसी

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!