खबरेंदेवरिया

गोद लिए गांव पहुंचे सीडीओ : आंगनवाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण, बच्चों को दिया गिफ्ट

Deoria News : मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार (Deoria CDO Ravindra Kumar) ने बुधवार को ग्राम पंचायत विशुनपुरा में गोद लिए गये आंगनवाड़ी केन्द्र विशुनपुरा प्रथम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय मीरा देवी आंगनवाड़ी कार्यकत्री रूगदी देवी सहायिका उपस्थित पायी गईं।

इस दौरान 3 से 6 वर्ष के बच्चे आंगनवाड़ी केन्द्र पर उपस्थित थे। मुख्य विकास अधिकारी ने बच्चों को स्लेट व पुस्तकें वितरित की। आंगनवाड़ी केन्द्र संचालन, पोषाहार वितरण, बच्चों के पोषण स्तर एव बाल विकास विभाग द्वारा उपलब्ध करायी जा रही सेवाओं की जानकारी ली गयी।

निरीक्षण में आंगनवाड़ी केन्द्र भवन, स्टोर, किचन एवं शौचालय की साफ सफाई संतोषजनक पायी गयी। मुख्य विकास अधिकारी ने आंगनवाड़ी कार्यकत्री को नियमित रूप से केन्द्र का संचालन करते हुए लाभार्थियों को अनुमन्य सेवाएं प्रदान करने के निर्देश दिये।

निरीक्षण के समय कृष्ण कान्त राय जिला कार्यक्रम अधिकारी, कौशल किशोर सिंह बाल विकास परियोजना अधिकारी बैतालपुर , सुशीला मौर्या मुख्य सेविका एवं रवि प्रकाश श्रीवास्तव प्रधान सहायक उपस्थित रहे।

Related posts

Deoria News : राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षक खुर्शीद अहमद का हुआ सम्मान, अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

Satyendra Kr Vishwakarma

100वें जन्मदिन पर खास : 100 वर्ष की हुईं पीएम मोदी की मां, प्रधानमंत्री ने लिखा भावुक कर देने वाला पोस्ट, पढ़ें

Sunil Kumar Rai

Noida Supertech Twin Towers demolition : वाटरफॉल इंप्लोजन तकनीक से चंद सेकेंड में जमींदोज हुए 100 मीटर ऊंचे सुपरटेक ट्विन टावर्स, मलबा हटाने में लगेगा 3 महीने

Abhishek Kumar Rai

DEORIA BREAKING : एमएमटी ईंट भट्ठा मालिक और बेटों सहित कई पर केस दर्ज, प्रशासन ने 14 बच्चों को कराया मुक्त

Swapnil Yadav

देवरिया और कुशीनगर समेत इन जिलों के लिए अलर्ट जारी : भारी बारिश और शीतलहर बिगाड़ेगी हाल

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!