खबरेंदेवरिया

डीएम की चेतवानी : स्कॉलरशिप से छूटा एक भी छात्र तो संस्थान और अधिकारियों पर गिरेगी गाज, इन विद्यालयों को नोटिस जारी

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (Deoria DM Jitendra Pratap Singh IAS) की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में छात्रवृत्ति के संबन्ध में बैठक सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि कोई भी छात्र स्कॉलरशिप से वंचित ना हो। शिथिलता जाहिर होने पर संबंधित की जिम्मेदारी तय करते हुए कठोर कार्रवाई की जायेगी।

उन्होंने कहा कि इस कार्य को युद्ध स्तर पर लग कर शतप्रतिशत सम्पादन कराना सुनिश्चित करें। स्कॉलरशिप से संबंधित आने वाली समस्याओं का निराकरण 7 नवंबर तक पूर्ण करायें तथा प्रतिदिन सायं तक इसकी प्रगति रिपोर्ट को अवगत कराना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने कहा कि शासन से चलाई जा रही विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाएं गरीब व साधनहीन छात्रों को शिक्षा पाने की सुविधा उपलब्ध कराती हैं। इन छात्रवृत्ति योजनाओं से कई लोगों के सपने व आकांक्षाएं जुड़ी हैं, इसलिए समस्त अधिकारी व कर्मचारी पूरी निष्ठा से छात्रवृत्ति योजना के कार्यक्रम को सफल बनायें। कोई भी पात्र बच्चा न छूटे यह सुनिश्चित किया जाए। धनाभाव में किसी छात्र की शिक्षा अधूरी न रह जाये। उन्होने कहा कि इस कार्य में कोई भी समस्या आये तो अवगत कराना सुनिश्चित करें। 100 प्रतिशत फीडिंग का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

बैठक में बताया गया कि कुल 1,26,221 छात्र स्कॉलरशिप योजना के लिए पात्र हैं, जिसमें से अब तक 65,308 छात्रों ने आवेदन किया है तथा 57,763 छात्रों ने फ़ार्म फाइनल सबमिट किया है। इस पर जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि किस कैटेगरी के कितने बच्चें हैं, कक्षावार व श्रेणीवार होना चाहिये।

बच्चों के आवेदन तथा अग्रसारित किये गये डाटा स्पष्ट होने चाहिये। इस कार्य में शिथिलता पाये जाने पर संबंधित अधिकारी एवं विद्यालयों की जिम्मेदारी तय की जायेगी। उन्होंने कहा कि कोई भी छात्र स्कालरशिप से वंचित न रहे। उन्होने बैठक में प्रतिभाग न करने वाले विद्यालयों को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।

बैठक में डीआईओएस विनोद कुमार राय (DIOS Deoria Vinod Kumar Rai), ज़िला समाज कल्याण अधिकारी जैसवार लाल बहादुर, ज़िला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नीरज अग्रवाल, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कृष्णकांत राय सहित विभिन्न अधिकारी आदि मौजूद थे।

Related posts

Deoria News : भाजपा हर बूथ पर पौधे लगाकर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को देगी श्रद्धांजलि, आयोजित होंगे कार्यक्रम  

Sunil Kumar Rai

Deoria News : देवरिया न्यायालय में न्यायाधीशों ने लोगों को भेंट किया तिरंगा, डिस्ट्रिक्ट जज जेपी यादव ने किया शुभारंभ

Abhishek Kumar Rai

नगर निकायों में प्रचंड बहुमत दिलाएंगे किसान प्रतिनिधि : कामेश्वर सिंह

Rajeev Singh

यूपी में आज से धान की खरीद शुरू : इन जिलों में अगले महीने से होगी खरीदारी, किसानों को करना होगा ये काम

Sunil Kumar Rai

बड़ी खबर : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पुलिसबलों को सराहा, 35 हजार जवानों की शहादत को किया याद

Sunil Kumar Rai

उत्तर प्रदेश : सीएम योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में मनाया ‘शिक्षक दिवस,’ पिछली सरकारों पर साधा निशाना

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!