खबरेंदेवरिया

पीएम किसान कैंप में देवरिया में 3649 किसानों ने दिया आवेदन : एडीएम वित्त ने सभी एसडीएम को दिए ये आदेश

Deoria News : मंगलवार, 23 मई 2023 को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व नागेंद्र कुमार सिंह के साथ उप कृषि निदेशक ने ग्राम पंचायत भीमपुर इंदापुर एवं रामपुर चंद्रभान का औचक निरीक्षण किया। ग्राम पंचायत भीमपुर में कुल 18 आवेदन प्राप्त हुए, ग्राम पंचायत हिरिंदापुर में कुल 26 आवेदन प्राप्त हुए। इसी प्रकार से ग्राम पंचायत रामपुर चंद्रभान में कुल 16 आवेदन किसानों ने दिए, जिसे कृषि विभाग के कर्मचारी द्वारा रजिस्टर पर दर्ज किया गया है और किसानों का तत्काल समाधान कराया गया है। अभियान के दूसरे दिन 3649 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से 2389 का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया।

इस अवसर पर एडीएम वित्त एवं राजस्व नागेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि सभी उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहें और जिस-जिस ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि कैंप आयोजित किए जा रहे हैं, उसका औचक निरीक्षण करें । सभी कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराते हुए अधिक से अधिक किसानों की कैंप में प्रतिभागिता सुनिश्चित कराएं, जिससे शासन की महत्वपूर्ण योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना फलीभूत हो सके।

उप कृषि निदेशक विकेश कुमार ने बताया कि 10 जून तक जनपद में पीएम किसान योजना से लोगों को आच्छादित करने एवं उनकी समस्याओं को दूर करने के लिए विशेष कैंप का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के तीसरे दिन 24 मई को जनपद के 127 ग्राम पंचायतों में विशेष कैंप का आयोजन किया जा रहा है।

बुधवार, 24 मई को जनपद के जिन 127 गांव में कैंप का आयोजन होना है, उनमें –

ब्लाक बरहज अंतर्गत ग्राम पंचायत नवापार, लवकनी गंगा, खुदिया बुजुर्ग, बढया हर्दो, गंगा चक, बिजौली भईया, करजहा, सिसई गुलाब राय , परसिया देवार, हरना डीह

ब्लाक भलुअनी अंतर्गत ग्राम पंचायत डुमरी, पिपरा पुरन, खोखरवर, बाकी सिंगही, एकडगा, बरवा, खुदिया मिश्र ,खुखुन्दू, नरगा, बरडीहादल, टेकनपुरा

ब्लाक बनकटा अंतर्गत ग्राम पंचायत टोला अहिवरन राय, दास नरहिया, रतसिया, विशुनपुरा, कोठा, पिपरा दक्षिण

ब्लॉक भटनी अंतर्गत ग्राम पंचायत गोपालपुर , लक्मी पुर, बैद्य मिश्रोली, दनउर, सकरापार, खजुरी करौता,सलहपुर, पिपरा देवराज

ब्लाक लार अंतर्गत ग्राम पंचायत मटियारा जगदीश, अजना, महल मजरिया, सतोतर, चौमुखा,

ब्लाक भागलपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत धनौती लाला , सुकरौली, कटियारी, बगही, बरेजी, . एकोना, बभनौली छत्रिय

ब्लाक सलेमपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत भरौली, जिरासो , पुरादाखिला, रामपुर बछउर, पिपरा भानमती, बजरिया, बर्सीपार, धनौती राय , राजडिहा

ब्लाक बैतालपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत पिपरहिया, जगल इमलिहा , नरायनपुर, गोविन्दपुर, पाण्डेचक, परसा जोकहा, विशुनपुरा, सिरजमदेई, ब्लाक

रामपुर कारखाना में सिधुआ बैकुण्ठपुर, डीहा बसन्त, चकरा धुस, केसरपुर, सिरसिया, बभनी बाजार

ब्लाक गौरी बाजार अंतर्गत ग्राम पंचायत जगल छपौली, लुअठही, कालाबन, परसोतिमा, उसरी खुर्द, पथरहट,मदसन, देवगाव, जोगम, कुअर बखरा, खैरा बनुआ बलुआटोला

ब्लाक तरकुलवा अंतर्गत ग्राम पंचायत महुआ पाटन, कोहवलिया बाबुराय, विशुनपु भूपति, नरायणपुर, कैथवलिया, मथुराछापार

ब्लाक पथरदेवा अंतर्गत ग्राम पंचायत सुन्दरपुर, तुर्कपटटी, पिपरा दाउद, मुरार छापर, चकसकल गिर, सिधावे

ब्लाक रुद्रपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत तारासारा खास, अनुसा, रामपुरवा, कृतपुरा, होली बलिया, जोगिया बुजुर्ग, डहरौली बुजुर्ग, डडिया, गाजीपुर भैसही, सोनबह

ब्लाक देसही देवरिया अंतर्गत ग्राम पंचायत पुरैनी, जिगनी बाजार, मुण्डेरा उर्फ बलुअही, बैजनाथ पुर, समोगर, डुमरी एखलास, देवरिया बुद्धुखा

ब्लाक भाटपार रानी अंतर्गत ग्राम पंचायत विशुनपुरा , टड़वा, मदनचक, कटघरा, अहिरौली तिवारी, जगहथा

ब्लाक देवरिया सदर अंतर्गत ग्राम पंचायत लाहीपार खास, कतरारी, सोन्दा,चौमुखा, सहजौली, वरवा, छितरऊआ गांव शामिल हैं।

Related posts

आजमगढ़ : जेल में बंद कार्यकर्ताओं से मिले अखिलेश यादव, आजम खान की जल्द रिहाई का जताया भरोसा, जानें क्या कहा

Abhishek Kumar Rai

पिड़रा पुल एप्रोच मार्ग 3 नवंबर तक होगा दुरुस्त : स्थानीय लोगों के लिए सेमरौना से बना रास्ता, डीएम ने काम में तेजी लाने का दिया आदेश

Rajeev Singh

डीएम और एसपी ने किया मतदान केंद्र का निरीक्षण : गलत सेंटर ले जाने पर तहसीलदार को नोटिस, जानें कैसे हुई चूक

Rajeev Singh

सीडीओ रवींद्र कुमार ने चरियांव खास में मनरेगा का लिया जायजा : दिए ये आदेश

Abhishek Kumar Rai

संपूर्ण समाधान दिवस : डीएम और एसपी ने बरहज में 10 प्रकरणों का तुरंत किया निस्तारण, टीम भेज कर हटवाया अवैध कब्जा और अतिक्रमण

Sunil Kumar Rai

DEORIA : न्यायाधीशों ने राजकीय बाल गृह और पाथ वात्सल्य खुला आश्रय गृह का किया निरीक्षण, दिए ये आदेश

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!