खबरेंदेवरिया

Deoria news : आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए 30 सितंबर तक चलेगा अभियान, हर ब्लॉक के 9 गांवों में रोजाना लगेगा कैंप

Deoria news : आयुष्मान कार्ड लाभार्थियों का कार्ड बनाये जाने के सम्बन्ध में  समीक्षा की गयी। आयुष्मान पखवाड़ा दिनांक 15 सितम्बर, 2022 से 30 सितम्बर, 2022 तक चलाये जाने के निर्देश के क्रम में सभी सम्बन्धित विभागों के साथ समन्वय बनाकर जनपद के समस्त ब्लॉकों के ग्राम पंचायतों में कैम्प लगाकर सभी छूटे हुए लाभार्थियों के निःशुल्क आयुष्मान कार्ड बनवाये जाने के लिए निर्देशित किया गया।

लाभार्थियों को देंगे सूचना

मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने यह भी निर्देशित किया है कि प्रत्येक दिन प्रत्येक ब्लॉक के 9 ग्राम पंचायतों में जनसेवा केन्द्र पंचायत सचिवालय पर आयुष्मान कार्ड बनाएंगे। इसके लिए पंचायत की आशा, आँगनवाड़ी, पंचायत सहायक, पंचायत में कैम्प लगने से एक दिन पूर्व लाभार्थियों को सूचित करेंगी तथा आयुष्मान कैम्प का प्रचार-प्रसार करेंगी। ब्लॉक स्तर पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, सीडीपीओ तथा एडीओ (पंचायत) टास्क फोर्स बनाकर मॉनिटरिंग करेंगें।

लिस्ट बना कर भेजें

जनपद स्तर से समस्त छूटे हुए लाभार्थियों की सूची को प्रेषित किये जाने के लिए आशीष कुमार सिंह, डीआईएसएम) को निर्देशित किया गया कि ग्रामवार छुटे हुए लाभार्थीयों की सूची अब तक प्रत्येक दशा में जिला पंचायत राज अधिकारी, जिलापूर्ति अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी (आईसीडीएस), डीसीपीएम एनएचएम, जिला प्रबन्धक (सीएससी) को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।

कैंप लगाकर बनाएं कार्ड  

वीएलई को सभी पंचायतों में माइक्रोप्लान के तहत प्रातः 09:00 बजे से शायं 05:00 बजे तक कैम्प लगाकर आयुष्मान कार्ड बनाये जाने के लिए निर्देशित किया गया। जनपद स्तर पर अभियान के क्रियान्वयन के लिए आईसीसीसी में सम्बन्धित विभाग के एक कर्मचारी अवश्य बैठेंगें, जिससे कार्ड बनाये जाने के लिए किसी भी समस्या को तत्काल निस्तारित किया जा सके।

ये रहे शामिल

बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी / नोडल अधिकारी आयुष्मान भारत, जिला पंचायत राज अधिकारी,  जिला कार्यक्रम अधिकारी आईसीडीएस, जिला खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी, डीसीपीएम एनएचएम, आदित्य विक्रम सिंह यादव, कोआर्डिनेटर आईसीसीसी, डिस्ट्रिक्ट मैनेजर सीएससी, जिला कार्यक्रम समन्वयक आयुष्मान व आयुष्मान टीम देवरिया उपस्थित रहे।

Related posts

चंदा जमा कर प्राधिकरण की पोल खोल रहे ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासी : मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

Satyendra Kr Vishwakarma

बनकटा में ब्लॉक स्तरीय रोजगार मेले का हुआ आयोजन : इस तिथि को सलेमपुर में हायरिंग करेंगी कंपनियां

Rajeev Singh

देवरिया : पथरदेवा में हुआ सबसे ज्यादा मतदान, सलेमपुर में कम रहा प्रतिशत, जानें सभी सीटों का हाल

Sunil Kumar Rai

देवरिया आंगनवाड़ी भवन घोटाला : अवर अभियंता पर कार्रवाई, डीएम ने ठेकेदार को भी ब्लैक लिस्ट किया

Sunil Kumar Rai

किसानों के लिए सीएम योगी का बड़ा आदेश : अब तक यूपी में 48 लाख कृषकों को…

Abhishek Kumar Rai

Train Accident : देवरिया में चाय पीने गए व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, इस वजह से हुआ हादसा

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!