खबरेंदेवरिया

देवरिया : पथरदेवा में हुआ सबसे ज्यादा मतदान, सलेमपुर में कम रहा प्रतिशत, जानें सभी सीटों का हाल

Deoria News : यूपी विधानसभा चुनाव-2022 (UP Vidhansabha Chunav-2022) के छठे चरण में आज पूर्वांचल के 10 जनपदों अम्बेडकरनगर, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संत कबीर नगर, महराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया तथा बलिया जिलों के 57 विधानसभा सीटों के लिए शाम तक करीब 57 फ़ीसदी मतदान हुआ। देवरिया की 7 विधानसभा सीटों पर कुल 56.29% लोगों ने मतदान किया।

पथरदेवा सीट पर सबसे ज्यादा और सलेमपुर विधानसभा में सबसे कम 52% वोटिंग हुई। जानकारी के मुताबिक शाम 6:00 बजे तक रुद्रपुर विधानसभा में 55.24%, देवरिया विधानसभा सीट के लिए 55.21%, पथरदेवा सीट पर 59.47%, रामपुर कारखाना में 57.75%, भाटपार रानी में 56.07%, सलेमपुर में 52.88% और बरहज में 57.39 फीसदी मतदान हुआ।

पथरदेवा में सबसे ज्यादा वोटिंग

आंकड़ों के मुताबिक पथरदेवा विधानसभा सीट पर सबसे ज्यादा 59.47 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया। यहां से उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही भारतीय जनता पार्टी से उम्मीदवार हैं। जबकि समाजवादी पार्टी से पूर्व मंत्री ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी मैदान में है। बहुजन समाज पार्टी ने यहां से स्वर्गीय शाकिर अली के बेटे परवेज आलम को टिकट देकर मुकाबला दिलचस्प बना दिया है।

66 महिला उम्मीदवार हैं

छठे चरण के मतदान में 2.15 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 1.15 करोड़ पुरुष, 1.00 करोड़ महिला तथा 1363 तृतीय लिंग के मतदाता हैं। मतदेय स्थलों पर जो मतदाता शाम 6:00 बजे उपस्थित रहे, उन सभी मतदाताओं को अपने मताधिकार का मौका मिला। छठे चरण के निर्वाचन में कुल 57 विधानसभा क्षेत्रों में 676 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें से 66 महिला उम्मीदवार हैं।

7 मार्च को होगा मतदान

सातवें चरण में 7 मार्च को जौनपुर, आजमगढ़, मऊ, वाराणसी, गाजीपुर, संत रविदासनगर, मिर्जापुर, चंदौली और सोनभद्र जिले में वोटिंग होंगी।

Related posts

Deoria News : दो पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने नए अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह को दी शुभकामनाएं, कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

Sunil Kumar Rai

Ghaziabad-Kanpur Greenfield Expressway से जुड़ी बड़ी खबर : दोनों शहरों की दूरी 3 घंटे में होगी तय, इन 9 जिलों की बदलेगी तस्वीर

Sunil Kumar Rai

धनौती में कंबाइन सीज : नायब तहसीलदार और महुआडीह पुलिस ने की कार्रवाई, पराली जलाने वाले किसान से वसूला गया जुर्माना

Sunil Kumar Rai

DEORIA BREAKING : 14 धान क्रय केंद्र प्रभारियों और 6 मार्केटिंग इंस्पेक्टर का वेतन बाधित, धीमी गति से खरीद पर स्पष्टीकरण तलब

Rajeev Singh

DEORIA : अफसरों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को किया याद, डीएम ने साझा किए साबरमती आश्रम के अपने अनुभव

Abhishek Kumar Rai

SIR में बेहतर काम करने वाले बीएलओ और सुपरवाइजर होंगे सम्मानित : डीएम दिव्या मित्तल ने बूथों का लिया जायजा, लोगों से की ये अपील

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!