खबरेंदेवरिया

देवरिया नगर पालिका विस्तार : भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ ने एमएलए शलभ मणि त्रिपाठी का जताया आभार, स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

Deoria news : देवरिया नगर पालिका (Deoria Municipality) के विस्तार को योगी आदित्यनाथ कैबिनेट (Yogi Adityanath Cabinet) से स्वीकृति मिलने के बाद से ही शहर के व्यवसायी और आम लोगों में खुशी है। इसमें महती भूमिका निभाने वाले सदर सीट से भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) के विधायक डॉ शलभ मणि त्रिपाठी (Dr Shalabh Mani Tripathi) का व्यापारी और आम जनता धन्यवाद दे रही है।

आभार जताया

विस्तार को शासन की मंजूरी मिलने पर भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ ने उनका आभार जताया। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ की टीम ने विधायक शलभ मणि के आवास पर पहुंच कर उन्हें धन्यवाद व बधाई दी। व्यापारियों ने स्मृति चिन्ह और शॉल ओढ़ाकर उनको सम्मानित किया। विधायक ने सभी व्यापारियों को मिठाई खिलाकर अपना आभार और प्रेम व्यक्त किया।

ये रहे मौजूद

साथ ही व्यापार प्रकोष्ठ की टीम ने भाजपा के नगर अध्यक्ष संजय पांडेय को भी अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर नगर संयोजक अमित सिंह, बाबी सिंह, बबलू मिश्रा, विजय, राजू, अनुज,  मनमोहन, रोहित सहित व्यापार प्रकोष्ठ के अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे। व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सूबोध जायसवाल ने यह जानकारी दी।

विकास का मार्ग खुलेगा

इस मौके पर एमएलए शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार व्यापारियों, कारोबारियों और उद्यमियों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। देवरिया नगर पालिका के विस्तार से जनपद के कारोबारियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। अब शहर की सीमाओं का विस्तार होगा और व्यापार के विकल्प बढ़ेंगे। इसका लाभ आम लोगों को भी मिलेगा। इससे रोजगार के अवसर पैदा होंगे और जनपद के समग्र विकास का मार्ग प्रशस्त होगा।

ये गांव होंगे शामिल

यूपी कैबिनेट ने जिन गांवों को नगर पालिका में सम्मिलित करने को स्वीकृति दी है, उसमें –

-तिलई बेलवा, परसिया उर्फ खरजरवा, डंभर उर्फ जटमलपुर

-पगरा उर्फ परसिया, बरवां गोर स्थान, बड़हरा, चिंतामन चक

-पिपरपाती, गोबराई खास, मैहड़ा नगर बाहर, धनौती खुर्द, मुड़डीह, सकरापार

-देवरिया खास, बभनी नागर बाहर, रामपुर खुर्द, भीमपुर, पिडरा

-रघवापुर, कतरारी, दानोपुर, सोंदा और कठिनहियां शामिल हैं।

52 हजार बढ़ेगी जनसंख्या

फिलहाल 2011 की जनसंख्या के मुताबिक नगर पालिका परिषद में कुल 129429 लोग निवास करते हैं। नए गांवों को शामिल करने के बाद 52416 और नागरिक नगर पालिका का हिस्सा हो जाएंगे। इस तरह सीमा विस्तार के बाद नगर पालिका की कुल जनसंख्या 181845 हो जाएगी। इन 23 गांवों की कुल 3938.416 हेक्टेयर क्षेत्रफल नगर पालिका में जुड़ जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को खत लिखा था

देवरिया सदर सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक शलभ मणि त्रिपाठी (Dr Shalabh Mani Tripathi MLA) ने नगर पालिका विस्तारीकरण की स्वीकृति के लिए 13 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को खत लिखा था। उन्होंने कहा था कि देवरिया के समग्र विकास के लिए नगर पालिका का विस्तारीकरण जरूरी है।

Related posts

Deoria News : सीडीओ ने खुखुंदू में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, 43 वर्ष पुराने पानी की टंकी…

Satyendra Kr Vishwakarma

आईएमएस नोएडा में जुटेंगे देश के 40 बड़े स्कूलों के प्रिंसिपल : इस खास आयोजन में सीखेंगे ये गुर

Satyendra Kr Vishwakarma

देवरिया में भीषण सड़क हादसे में एक की मौत : डिवाइडर पार कर लग्जरी कार ने मारी टक्कर, शादी की खरीदारी कर लौट रहा था परिवार

Rajeev Singh

BIG NEWS : पंजाब में पड़ोसियों को फंसाने के लिए देवरिया में की हत्या, पुलिस ने चिउरहां गांव मर्डर मिस्ट्री सुलझाई

Sunil Kumar Rai

दिव्या मित्तल ने देवरिया के 68वें डीएम का पदभार संभाला : जानें नई जिलाधिकारी से जुड़ी हर जानकारी

Sunil Kumar Rai

दुनिया में बढ़ी आयुर्वेद की मांग : मगर भारत में विरोध पर चिकित्सकों ने जताई चिंता, कार्रवाई की मांग की

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!