खबरेंदेवरिया

बनकटा में ब्लॉक स्तरीय रोजगार मेले का हुआ आयोजन : इस तिथि को सलेमपुर में हायरिंग करेंगी कंपनियां

Deoria News : विकास खण्ड परिसर बनकटा में दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना अंतर्गत उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन,राजकीय आईटीआई एवं जिला सेवा योजन कार्यालय के संयुक्त तत्वाधान में विकास खण्ड स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया।

मेले का उद्घाटन खण्ड विकास अधिकारी परशुराम राम द्वारा किया गया। खण्ड विकास अधिकारी द्वारा रोजगार मेले में चयनित हुए अभ्यर्थियों को ऑफ़र लैटर वितरित करते हुए युवाओ का उत्साहवर्धन किया। मेले में 350 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया रोजगार मेले में उपस्थित 6 कंपनियों द्वारा रोजगार मेले में प्रतिभागी अभ्यर्थियों का साक्षात्कार कर 169 को चयन किया गया।

16 जनवरी को सलेमपुर में आयोजित होने वाला रोजगार मेला अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है, जो कि अब 27 जनवरी 2024 को आयोजित होगा।

इस मौके पर जिला सेवायोजन अधिकारी रोहन अपूर्व सिन्हा, जिला कौशल प्रबंधक अतिकुर रहमान, उपेन्द्र सिंह चौहान, गोविन्द चौहान, कौशल विकास के कार्यालय सहायक राजेश यादव, आलोक पाण्डेय एवं प्रशिक्षण प्रदाता सुनैना समृद्धि फाउंडेशन, जाईंन आई टी ब्रेन्स के प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।

Related posts

जिला पर्यावरण समिति की बैठक : नाराज डीएम ने अनुपस्थित क्षेत्रीय अधिकारी के प्रतिनिधि को किया मीटिंग से बाहर, जानें देवरिया में प्रदूषण से बचाव के लिए प्रशासन की तैयारी

Sunil Kumar Rai

BIG NEWS : सेना में संविदा पर रखे जाएंगे सैनिक, रक्षा मंत्री ने अग्निपथ योजना का किया ऐलान, जानें पूरा प्लान

Abhishek Kumar Rai

Deoria Nagar Palika Election : भाजपा ने नगर पालिका चुनाव के लिए घोषित किए वार्ड प्रभारी, इनको मिली जिम्मेदारी

Abhishek Kumar Rai

देवरिया की नई बीएसए शालिनी श्रीवास्तव ने कार्यालयों का किया निरीक्षण : कर्मचारियों को दिए ये आदेश, लापरवाही हुई तो…

Sunil Kumar Rai

अतीक अहमद को नैनी जेल किया गया शिफ्ट : आज कोर्ट में होगी पेशी

Rajeev Singh

Deoria News : 2 प्रतिशत प्रीमियम देकर कराएं फसल बीमा, जनसेवा केंद्र पर मिल रही सुविधा, पूरी जानकारी

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!